फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Father of Dornier Navigator writes letter to PM

देश के लिए जान की बाजी लगाने वाले सपूत के पिता ने मोदी से लगाई गुहार

Wed, 08 Jul 2015 01:11 PM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
Father of Dornier Navigator writes letter to PM

कोस्ट गार्ड के गायब विमान के नेविगेटर डिप्टी कमांडेंट मनोज सोनी के पिता रोज नार्थ ब्लॉक के चक्कर लगा रहे हैं। उनके मन में अपने बेटे और उसके साथ लापता विमान के दो अन्य क्रू मेंबर को लेकर ढेरों सवाल हैं।

विज्ञापन


अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। मनोज के पिता राधेश्याम सोनी ने लिखा है, ‘हम हर सेकेंड मर रहे हैं। कृपया हमारी स्थिति समझें और त्याग करने वाले पायलटों के खोने को रहस्य न बनने दें। यह तीन बहादुर पायलटों का मामला है, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। हमारे दिमाग में कई सवाल उठ रहे हैं।’
विज्ञापन


सोनी के अनुसार उनके और पायलट विद्या सागर तथा सहायक पायलट सुभाष सुरेश के परिवार वालों के पास कई सवाल हैं, जिनके जवाब नहीं मिले हैं। उन्होंने लिखा है, ‘हम अब तक नहीं जानते कि विमान में क्या खराबी थी और क्रू सदस्य कहां हैं। क्या यह खोजी अभियान एक रहस्य बनकर खत्म हो जाएगा?’
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मदद की गुहार

Father of Dornier Navigator writes letter to PM

सोनी ने प्रधानमंत्री से मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए खोजी अभियान को तेज करने की जरूरत बताई है।

वे चाहते हैं कि लापता पायलटों को खोजने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद ली जाए। सोनी का परिवार मध्यप्रदेश के भोपाल का रहने वाला है। अभी तक वे अपनी बहू के साथ चेन्नई में थे।

विमान का कोई सुराग न मिलता देख वे गुड़गांव में अपनी बेटी के पास आ गए हैं। कोस्ट गार्ड का डोर्नियर विमान सीजी-791 आठ जून से लापता है। उसने तमिलनाडु के तटीय इलाके में निगरानी के लिए उड़ान भरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed