फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   father killed daughter with acid on seeing boy

लड़के ताकने की सजा: बाप ने डाला तेजाब

Sat, 03 Nov 2012 12:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 03 Nov 2012 12:50 PM IST
विज्ञापन
father killed daughter with acid on seeing boy

भारत और पाकिस्तान में नासूर बन चुके ऑनर किलिंग का अगला निशाना पाक-अधिकृत कश्मीर बना है जहां एक मां बाप ने केवल शक के आधार पर अपनी ही बेटी को जलाकर मार डाला। मां बाप को शक हो गया था कि उनकी 15 साल की बेटी के किसी युवक से संबंध हैं। इसे 'इज्जत पर आंच' मानकर बाप ने मां के साथ मिलकर बेटी को तेजाब से नहला डाला। लड़की की मौत हो गई। शव दफनाने की रस्म के दौरान लड़की की बड़ी बहन को शक हुआ तो उसने पुलिस में रिपोर्ट कर दी।

विज्ञापन


पराए मर्द को ताकना बन गया गुनाह
प्रांतीय पुलिस अधिकारी रजा ताहिर अयूब ने बताया कि पीड़ित लड़की घर के बाहर खड़ी थी और वहां से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को ताक रही थी। बेटी का पराए मर्दों को ताकना पिता को इस कदर नागवार गुजरा कि वो लड़की को खींचते हुए घर के भीतर ले गया। घर में ले जाकर बाप ने बेटी को जमकर पीटा और पत्नी की मदद से उस पर तेजाब डाल दिया। यही नहीं, मां बाप ने बुरी तरह से झुलसी लड़की को अस्पताल भी लेकर नहीं गए और 40 फीसदी से ज्यादा झुलस चुकी लड़की ने अगले दिन दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वाकया दक्षिणी कश्मीर के कोटली गांव का है। पुलिस अधिकारी इम्तियाज अली ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है। आरोपी के अनुसार उनकी बेटी किसी युवक के साथ प्रेम कर रही थी और परिवार की इज्जत पर बट्टा लगा रही थी इसलिए उन्होंने उसे मार डाला। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन ने खोल दिया मामला
मृतका की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि बहन की मौत के बाद जब वो उसका चेहरा देखकर मातम करना चाह रही थी तो पिता ने बहन का चेहरा देखने नहीं दिया। कश्मीरी मुसलिमों में मृतक का चेहरा देखकर मातम करना आम रिवाज है। पिता द्वारा रोके जाने पर बड़ी बहन को संदिग्ध लगा और वो पुलिस के पास जा पहुंची। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो बाप ने स्वीकार किया कि उसने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed