{"_id":"1bda0d5741b87321de03093cc7b93905","slug":"father-demanded-polygarphy-test-for-asaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम के नार्को टेस्ट की मांग","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आसाराम के नार्को टेस्ट की मांग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Sep 2013 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी आसाराम के नार्को टेस्ट की मांग पीड़िता के पिता ने की है।
विज्ञापन
पिता ने बुधवार को शाहजहांपुर में अपने घर पर पत्रकारों से यह बात कही।
उन्होंने कहा कि आसाराम का पॉलीग्राफी टेस्ट और ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए, जिससे उनका सच दुनिया के सामने आ सके।
पिता ने यहां तक कहा की आसाराम के समर्थक उनकी बेटी को गलत मानते हैं तो भी आसाराम का परीक्षण कराया जाए और उनके पूरे परिवार की भी जांच करा ली जाए।
साथ ही उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की। पीड़िता के पिता ने सीबीआई जांच पर जोर देते हुए कि आसाराम का बचाव करने वालों को भी जांच पर जोर देना चाहिए ताकि सच सामने आ सके।
इससे पहले पीड़िता के पिता ने कहा था कि अगर आसाराम को सजा होती है तो वह वैष्णो देवी के दर्शन करने जाएंगे।
वहीं, सोमवार को आसाराम को चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया गया था। वहां आसाराम ने खून देने में भी आनाकानी की और कहा कि कहीं पुलिस उनका नार्को टेस्ट न कर दे। उन्होंने मीडिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मीडिया यह न बोल दे की उन्हें एड्स है।
विज्ञापन