फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   father bitten the lover's ear because he meet her

बाप ने काटा बेटी के प्रेमी का कान

Tue, 10 Feb 2015 08:14 AM IST
Updated Tue, 10 Feb 2015 08:14 AM IST
father bitten the lover's ear because he meet her

राज्य के बर्दवान जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के प्रेमी को सजा देने के लिए उसका कान काट लिया। युवक को कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कान काटने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।



तन्मय घोष (23 वर्ष) 16 साल की एक युवती से प्रेम करने लगा। युवती का पिता परमेश्वर घोष दोनों के बीच प्रेम संबंध के खिलाफ था।

उसने तन्मय को अपने घर आने और अपनी बेटी से मिलने से मना किया था और नहीं मानने पर नतीजा भुगतने की धमकी दी थी।

युवक के न मानने पर दिया घटना को अंजाम

father bitten the lover's ear because he meet her

पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम को उस युवती ने तन्मय को फोन कर अपने घर आने को कहा। तन्मय के घर के भीतर घुसने पर परमेश्वर व उसके भतीजे परितोष ने कथित तौर पर उसे पकड़ लिया। परमेश्वर ने उसका कान काटने के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया।

भारी रक्तस्त्राव के कारण तन्मय दर्द से चीखते हुए बेहोश हो गया। इलाके के लोगों ने उसे शक्तिनगर जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां हालत बिगड़ने पर उसे कोलकाता स्थित एनआरएस अस्पताल भेज दिया गया।

बर्दवान के पुलिस अधीक्षक एसएमएच मिर्जा ने बताया कि तन्मय के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य अभियुक्त परमेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन परितोष अभी फरार है।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed