{"_id":"4112c612682439993a87ff57cde94713","slug":"father-and-grandfather-arrested-for-sexually-abusing-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को अफसर की हवस मिटाने के लिए भेजना चाहता था बाप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बेटी को अफसर की हवस मिटाने के लिए भेजना चाहता था बाप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र पुलिस ने एक कंपनी के सीईओ को पिछले तीन साल से अपनी बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कंपनी में तरक्की पाने के लिए आरोपी सीईओ चाहता था कि उसकी बेटी उसके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समय बिताए। लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, पुलिस ने सीईओ के 65 वर्षीय पिता को भी इसी आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही दो महिलाओं को लड़की के साथ मारपीट करने और धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के इंस्पेक्टर राजेंद्र मलिक ने बताया कि लड़की कॉमर्स स्नातक की छात्रा है। उसकी शिकायत के अनुसार, उसके पिता और दादा हमेशा उसका यौन उत्पीड़न करते थे। उससे मारपीट के साथ साथ धमकी भी देते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि लड़की की मां परिवार के साथ नहीं रहती है। इंस्पेक्टर मलिक ने बताया कि लड़की अपने पिता के किसी भी वरिष्ठ अधिकारी के पास नहीं गई लेकिन उसके पिता और दादा उसका लगातार यौन उत्पीड़न करते रहे।
उन्होंने बताया कि लड़की कुछ समय के लिए होटल में ठहरी हुई थी लेकिन बाद में वापस उसे घर लाया गया। उससे मारपीट की गई और घर में कैद कर दिया गया। हाल ही में एक दिन जब लड़की अपने मां से मिलने गई तो उनकी मदद से पिता और दादा के खिलाफ थाने में शिकायत की।