फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fastest booking of rail ticket on irctc is possible

सबसे जल्दी रेल का टिकट बुक करने के लिए पढ़ें ये खबर

Thu, 26 Feb 2015 08:09 AM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
fastest booking of rail ticket on irctc is possible

होली पर घर जाने का इरादा तो आप भी रखते होंगे, लेकिन शायद टिकट बुक न होने पर थो़ड़ा मायूस हों। आज आपको रेलवे टिकट, हवाई जहाज टिकट, होटल बुकिंग और टूर पैकेज वैगरह बुक कराने के लिए दौड़ भाग करने की जरूरत नहीं है। मोबाइल या लैपटॉप में बस आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन) वेबसाइट पर लॉगइन होने की जरूरत है।

विज्ञापन


तमाम सी सुविधाओं के बाद भी इंटरनेट यूजर्स आईआरसीटीसी को लेकर इस बात पर काफी खफा रहते हैं कि यहां टिकट नहीं मिल पाता है। खासकर त्यौहार के मौसम में या कभी तत्काल टिकट बना हो।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी से एक कंफर्म टिकट बनाना किसी जंग जीतने के बराबर होता है। कॉमस्कोर और ऐसोचैम की रिपोर्ट के अनुसार आईआरसीटीसी भारत में सबसे बड़ी ट्रेवल ई कॉमर्स साइट है जहां ट्रेवल कैटगरी में सबसे अधिक लेन-देन होता है। भारत में हर पांचवां ऑनलाइन यूजर्स इंडियन रेलवे साइट का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक मिनट होता है महत्वपूर्ण

fastest booking of rail ticket on irctc is possible

यहां पर प्रति माह 1.2 करोड़ एक्टिव यूजर्स है जो सबसे अधिक सुबह 10 से 12 बजे तक लॉगइन होते हैं। इस समय आईआरसीटीसी पर तत्काल टिकट बनाने की मारा-मारी शुरू हो जाती है। इस समय आईआरसीटीसी पर एक-एक मिनट महत्वपूर्ण होता है क्योंकि 3 मिनट के अंदर ही आपका सेशन खत्म हो जाता है।

आईआरसीटीसी पर टिकट बनाते समय आपका एक-एक मिनट बड़ा कीमती होता है। समय बचाने और जल्दी टिकट बनाने के लिए आप मैजिक ऑटोफिल (Magic Autofill) टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां आप वो सारी डिटेल पहले ही भर सकते हैं जो आईआरसीटीसी पर टिकट बुक करने के दौरान आपको देनी होती है। जैसा यात्री का नाम, आयु, आईडी वगैरह। आईआरसीटीसी पर लॉगइन होने से पहले इसका इस्तेमाल करें।

मैजिक ऑटोफिल का इस्तेमाल करने के लिए यहां Magic Autofill पर क्लिक करें। मैजिक ऑटोफिल पर क्लिक करते ही आप ऑटोफिल टूल पर चलें जाएंगे, यहां आपको फर्स्ट स्टेप के रूप में एक रिजर्वेशन फॉर्म दिखाई देगा।

कैसे भरे फॉर्म?

fastest booking of rail ticket on irctc is possible

रिजर्वेशन फॉर्म पर क्लिक करते ही आपके सामने हुबहु वैसा ही फॉर्म खुलकर आएगा जैसा फॉर्म आप आईआरसीटीसी पर भरते हैं। इस रिजर्वेशन फॉर्म को पूरा भरें।

दूसरे स्टेप के लिए रिजर्वेशन फॉर्म अंत तक जाएं, यहां आपको I'm Feeling Lucky ऑप्‍शन दिखाई देगा। फॉर्म पूरा भरने के बाद इस पर क्लिक करें। ऐसा करने से आपका वो कीमती समय बचा गया जो आईआरसीटीसी पर फॉर्म भरने के दौरान लगने वाला था।

इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको ब्लू कलर (नीले रंग) में Magic Autofill लिखा दिखाई देगा। इस Magic Autofill को मोजिला (फॉयर फॉक्स) या गूगल क्रोम ब्राउजर में ड्रेग करके बुकमार्क में शामिल करें।

10 बजे तक ही आप आईआरसीटीसी पर लॉगइन हो जाएं

fastest booking of rail ticket on irctc is possible

Magic Autofill को बुकमार्क में शामिल करने के लिए यूजर्स Ctrl+D का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आपकी रिर्ज्वेशन फॉर्म डिटेल यहां सुरक्षित हो चुकी है।

10 बजे तक ही आप आईआरसीटीसी पर लॉगइन हो जाएं। इसके बाद सामान्य स्टेप पूरे करें जैसे ट्रेन सर्च, बुकिंग स्टेट वैगराह। और फिर बुक टिकट पर क्लिक करें।

बुक टिकट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रिजर्वेशन फॉर्म खुलकर आता है लेकिन अब आपको इसको भरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये काम आप पहले ही मैजिक ऑटोफिल पर कर चुके हैं।

अब बस उस Magic Autofill बुकमार्क पर क्लिक करें जो अपने तैयार किया था। इस पर क्लिक करते ही आपका फॉर्म भर जाएगा, इसके बाद तुरंत पेमेंट पर क्लिक करें और पेमेंट के बाद टिकट प्राप्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed