{"_id":"103a258c-6010-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"fast-track-court-rapist-got-punishment-to-eight-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्ट ट्रैक: दुष्कर्मी को आठ दिन में सुनाई सजा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फास्ट ट्रैक: दुष्कर्मी को आठ दिन में सुनाई सजा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत विहार गैंगरेप के बाद बनाई गई फास्ट ट्रैक अदालतों ने काम करना शुरू कर दिया है। तीस हजारी स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में एक दोषी को दस साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आठ दिनों के भीतर मामले का निपटारा किया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत ने आरोपी अताउर्रहमान को दोषी ठहराते हुए दस साल की कैद और बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मामला सात जनवरी को फास्ट ट्रैक कोर्ट में आया था। सदर बाजार थाना पुलिस ने अताउर्रहमान के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वह बाड़ा हिंदू राव में अपने परिवार की फैक्ट्री में काम करता था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जून 2011 में अताउर्रहमान फैक्टरी के पास रह रही 16 वर्षीय पीड़िता को बहला-फुसला कर जयपुर ले गया और गेस्ट हाउस में उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। जांच अधिकारी कुसुम लता की अगुवाई में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश देने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को मुक्त करवाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती के बयान पर दुष्कर्म, अपहरण और धमकी देने का मामला दर्ज किया था। पहले इस मामले की सुनवाई किसी दूसरी अदालत में चल रही थी। मालूम हो कि मंगलवार को भी एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले में दोषी को फांसी की सजा सुनाई थी।