फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Fast friend between japan pm and indian pm narendra modi

बड़ी जबरदस्त है जापान के PM और मोदी की दोस्ती

Sat, 30 Aug 2014 07:51 AM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 07:51 AM IST
विज्ञापन
Fast friend between japan pm and indian pm narendra modi

शिंजो अबे के लिए नरेंद्र मोदी कितनी अहमियत रखते हैं, ये उनके ट्विटर अकाउंट से पता चलता है।

विज्ञापन


पिछले करीब ढाई साल से सोशल साइट पर सक्रिय जापानी पीएम ने अब तक सिर्फ तीन लोगों को फॉलो किया है, जिनमें एकमात्र विदेशी भारत के प्रधानमंत्री हैं। ट्विटर पर अबे की बाकी दो पसंद जापानी ही हैं।
    
शिंजो अबे ने जनवरी, 2012 में इस सोशल साइट पर आने के बाद अपने ट्वीट जापानी भाषा में ही किए हैं। इस दौरान किसी से भी अंग्रेजी में संवाद नहीं किया।

इस साल मई में जब भाजपा ने देश में शासन चलाने का बहुमत पा लिया तो 20 मई को शिंजो ने नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत की। इसके बाद उन्होंने पहली बार अंग्रेजी में ट्वीट करके इस बातचीत को लाभदायक बताते हुए मोदी को बधाई दी।

विज्ञापन

एक दिन में बढ़े हजार फॉलोवर

Fast friend between japan pm and indian pm narendra modi

बीती 27 अगस्त को मोदी ने अंग्रेजी में ट्वीट करके जब ये जानकारी दी कि जापान में उनके प्रशंसक जापानी भाषा में बात करने का आग्रह कर रहे हैं, तब अबे ने मोदी के इस बयान को भी रिट्वीट कर दिया।

जापानी पीएम के ट्विटर अकाउंट में इन दो मौकों के अलावा अंग्रेजी में तीसरा कोई संवाद शायद ही हो। इसके अलावा दुनिया की किसी हस्ती को न तो शिंजो अबे फॉलो करते हैं और न ही दूसरी भाषा के किसी संवाद को उन्होंने अभी तक रिट्वीट किया है।      

नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा से दो दिन पहले ट्विटर पर जापानी पीएम शिंजो अबे को फॉलो करने वालों की तादाद एकाएक बढ़ गई। बुधवार शाम चार बजे जहां उनके 3,57, 667 फॉलोवर थे।

बृहस्पतिवार शाम को इनकी संख्या बढ़कर वहीं 3, 58, 683 हो गई थी। एक दिन में शिंजे के जो करीब एक हजार फॉलोवर बढ़े, उनमें ज्यादातर भारतीय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed