फास्ट फूड बन रहा कैंसर के बढ़ते मामलों का कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा बीमारी कैंसर के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। इसके लिए हमारी आदतें ही नहीं, बल्कि फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन भी जिम्मेदार है।
विश्व कैंसर दिवस के मौके पर मुंबई में टाटा मेमोरियल अस्पताल के प्रोफेसर व सर्जन डॉ. पंकज चतुर्वेदी ने यह जानकारी दी। डॉ. चतुर्वेदी का कहना है कि फास्ट फूड उद्योग पूरे भारत में उग गया है और उनके शक्तिशाली विज्ञापन ने ज्यादातर शहरी बच्चों के खाने की आदत को प्रभावित किया है।
युवा हो रहे हैं गुमराह
बर्गर, पिज्जा, चॉकलेट, सॉफ्ट ड्रिंक्स, बिस्कुट और नूडल्स को एक सुरक्षित
भोजन के रूप में स्वीकार करने के दावे किए जाते हैं, जिससे युवा गुमराह हो
रहे हैं।
ऐसा नहीं है कि केवल व्यायाम की कमी के कारण ही शहरी आबादी में
मोटापा तेजी से बढ़ रहा है बल्कि जंक फूड और गुणवत्ता विहीन बाजारू उत्पाद
के चलते इसमें तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है।
डॉ. चतुर्वेदी कहते हैं कि मोटापा
तो अपने आप में ही एक बीमारी है, लेकिन मुनाफे वाले बाजारू उत्पादों के
इस्तेमाल से कैंसर होने का खतरा बढ़ गया है। इस जोखिम से निपटने के लिए
सावधानी बहुत जरूरी है।