फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Fasal Beema Yojna will offer more insurance and purchasing capacity to farmers: HM

आत्महत्या रोकने के लिए फसल बीमा योजना

Wed, 13 Jan 2016 07:20 PM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
Fasal Beema Yojna will offer more insurance and purchasing capacity to farmers: HM

किसानों के हित के लिए कैबिनेट ने फसल बीमा योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत किसान कम प्रिमियम देकर ज्यादा लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा उन्हें ज्यादा खरीददारी करने का भी मौका मिलेगा।

विज्ञापन


इस योजना के बारे में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'हमने आज से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरूआत करने का फैसला किया है। यह योजना किसानों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट ने दी मंजूरी

Fasal Beema Yojna will offer more insurance and purchasing capacity to farmers: HM

गौरतलब है कि देश के कई राज्यों मे सूखा या किसी प्राकृतिक आपदा की वजह से किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो जाती है जिसकी वजह से सैकड़ों किसान आत्महत्या कर लेते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह किसानों द्वारा लिए गए कर्ज का भुगतान नहीं कर पाना है। इसके अलावा जो किसान अपनी पूरी पूंजी लगाकर खेती करते हैं, फसल बर्बाद हो जाने की वजह से वह दाने-दाने को मोहताज हो जाते हैं।

किसानों के इन्हीं तकलीफों को देखते हुए कैबिनेट ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को मंजूरी दी जिसके तहत किसान कम प्रीमियम चुकाकर ज्यादा फायदा उठा सकते हैं। साथ ही उन्हें जरूरी सामान खरीदने में भी सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed