{"_id":"2ec2abae-1949-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"farrukhabad-is-not-fiefdom-of-khurshid-sharad-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्शीद की जागीर नहीं है फर्रुखाबाद: शरद यादव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
खुर्शीद की जागीर नहीं है फर्रुखाबाद: शरद यादव
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 18 Oct 2012 10:58 PM IST
विज्ञापन
जनता दल-यूनाइटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि फर्रुखाबाद कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की जागीर नहीं है। अरविंद केजरीवाल को खुर्शीद की कथित धमकी के जवाब में जद-यू ने यह बात कही। पार्टी प्रमुख शरद यादव ने कहा, ‘खुर्शीद देश के कानून मंत्री हैं, उन्हें ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए।’
उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे अरविंद केजरीवाल के आरोपों से परेशान खुर्शीद ने मंगलवार को कहा था कि अगर केजरीवाल उनके चुनाव क्षेत्र फर्रुखाबाद जा रहे हैं तो वहां से लौट कर दिखाएं। शरद ने कहा, ‘फर्रुखाबाद खुर्शीद की जागीर नहीं है। यह एक स्वतंत्र देश है। कोई कहीं भी जा-आ सकता है।’
एनडीए के संयोजक शरद यादव ने हरियाणा के आईएएस अफसर अशोक खेमका द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के भूमि सौदों की जांच के आदेश जारी करने पर उनकी तारीफ की और मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को सच्चाई छुपाने पर चेतावनी दी।
विज्ञापन
उन्होंने खेमका के साथ राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे व्यवहार को गलत बताया कि उन्हें ईमानदार होने के कारण 20 साल के करियर में 43 बार स्थानांतरित किया गया है। हालांकि वह केजरीवाल द्वारा भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी पर किसानों की जमीन दबाने और जल हड़पने के आरोपों पर कन्नी काट गए।
उन्होंने कहा कि गडकरी स्वयं आरोपों से इनकार कर चुके हैं। लोगों को खुद नागपुर जाकर तथ्यों की पड़ताल करनी चाहिए। उन्होंने पहले अन्ना हजारे और अब अरविंद केजरीवाल द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन पर कहा कि वे इनके विरुद्ध नहीं हैं, लेकिन लगातार अंधकार के बारे में बात करते हुए प्रकाश नहीं लाया जा सकता।