फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Farooq Abdullah said on kashmir matter

'पाकिस्तान कुछ भी कर ले, कश्मीर उसे नहीं मिलने वाला'

Sun, 20 Sep 2015 07:38 AM IST
Updated Sun, 20 Sep 2015 07:38 AM IST
विज्ञापन
Farooq Abdullah said on kashmir matter

नेशनल कांफ्रेंस के नेता तथा जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने इस मत को खारिज कर दिया कि परमाणु युद्ध की धमकी से कश्मीर का मसला सुलझ जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं रहा है और विवाद के निपटारे के लिए बातचीत ही सबसे बेहतर तरीका है।

उन्होंने स्वीकार किया कि जहां तक भारत और पाकिस्तान की बात है तो कश्मीर एक प्रमुख एजेंडा है लेकिन इसके लिए कुछ बिंदुओं पर आपसी सहमति के लिए दोनों देशों के बातचीत होना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


अब्दुल्ला ने कहा कि युद्ध या परमाणु बम की धमकी और यह कहना कि हमारे पास परमाणु बम है, इस समस्या का समाधान नहीं कर सकता।

कुछ मसलों पर दोनों देशों के बीच सहमति के लिए जरूरी है कि दोनों देशों के बीच बातचीत हो। एक बात तो बिल्कुल स्पष्ट है कि चाहे कुछ भी हो जाए सीमाएं नहीं बदलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के जरिये समस्या का समाधान करना चाहिए

Farooq Abdullah said on kashmir matter

अब्दुल्ला ने ये बातें ‘ए कनवर्सेशन ऑन जम्मू एंड कश्मीर’ प्रोग्राम में शिरकत करते हुए कही थी। इस प्रोग्राम में रॉ के पूर्व प्रमुख एएस दुल्लत भी शामिल थे जिन्होंने ‘कश्मीर : द वाजपेयी ईयर्स’ पुस्तक लिखी है।अब्दुल्ला ने कहा, ‘पाकिस्तान भले एड़ी-चोटी का जोर लगा ले लेकिन उसे कश्मीर कभी नहीं मिलने वाला है।

ऐसा कभी नहीं होने जा रहा है। वे यह क्यों नहीं सोचते कि संघर्ष में दोनों तरफ मुस्लिमों की ही मौत हो रही है। वे हम पर बम बरसाएंगे और हम उन पर।

इसमें निर्दोष लोगों की जानें जाएंगी। कब तक? 65 साल हो चुके हैं। बहुत हो चुका। हम भारत और पाकिस्तान दोनों को यही कहना चाहेंगे कि अब बहुत हो चुका। दुख में रहने की बजाए दोनों देश साथ मिल कर आगे बढ़ें।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed