फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   farmer's dad body was hung 17 hours

पुलिस का क्रूर चेहरा, 17 घंटे लटका रहा मृत किसान

Thu, 07 May 2015 09:16 AM IST
Updated Thu, 07 May 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
farmer's dad body was hung 17 hours

फसली नुकसान और लाखों के कर्ज से परेशान होकर रोजा के गांव सरसवां के 55 वर्षीय जय कुमार ने पेड़ से लटकर फांसी लगा ली। उनका शव गांव से करीब पांच किमी के फासले पर सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव दारापुर चठिया के जंगल में पेड़ पर लटका मिला। इसके बाद रोजा और सेहरामऊ थानों के पुलिस के बीच सीमा विवाद उलझने से करीब 17 घंटे तक शव पेड़ पर ही लटका रहा।

विज्ञापन


जय कुमार के बेटे विमलेश ने बताया कि उनके पिता ने 22 बीघा जमीन में गेहूं की बुवाई के लिए बैंक से 1.5 लाख रुपये लोन लिया था। इससे पहले, वर्ष 2012 में गांव के लोगों से एक लाख रुपये उधार लेकर खेती और बेटे की शादी में खर्च किए।
विज्ञापन


फसल कटने के बाद गहाई होने पर सिर्फ छह क्विंटल गेहूं मिलने पर जय कुमार परेशान रहने लगे। इसी परेशानी के चलते उन्होंने एक माह के अंदर दो बार घर में फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन घरवालों ने बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमलेश के अनुसार मंगलवार को उसके पिता दिन में करीब 11 बजे घरवालों को बिना कुछ बताए चले गए। देर शाम दारापुर चठिया के एक परिचित ने गांव के जंगल में आम के पेड़ से उनका शव लटका देखा। इसके बाद शाम छह बजे रोजा पुलिस को इसकी इत्तला दी गई, लेकिन रोजा पुलिस ने क्षेत्र अपना होने से इनकार कर दिया।

Trending Videos

दो बार पहले भी की थी फांसी लगाने की कोशिश

farmer's dad body was hung 17 hours

बाद में सेहरामऊ दक्षिणी थाने जाने पर पुलिस ने यह कहकर लौटा दिया कि मृतक रोजा क्षेत्र से रवाना हुआ, इसलिए वहीं की पुलिस से मदद मांगो। किसी भी थाने की पुलिस के मौके पर न जाने के कारण घर और गांव के लोगों ने ही रात भर पेड़ के पास बैठकर पहरा दिया।

इस बीच सीमा विवाद की यह जानकारी अफसरों तक पहुंची तो सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस को ही पंचनामा भरने को कहा गया। तब कहीं जाकर बुधवार सुबह 11 बजे शव उतारा गया और सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इस तरह शाम छह बजे से अगले दिन 11 बजे तक 17 घंटे तक शव यूं ही लटका रहा।

बेटी की शादी को लेकर थी फिक्र
जय कुमार के खुदकुशी कर लेने से उनका बेटी आरती के हाथ पीले करने का अरमान भी पूरा नहीं हो पाया। उनकी पत्नी जयमाला ने बताया कि बेटी की शादी को लेकर उन्हें बहुत फिक्र थी। सोचा था फसल पर आरती को ब्याह देंगे, लेकिन गेहूं ज्यादा नहीं निकला तो जय कुमार की परेशानी भी बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed