{"_id":"3b00f3639f7e827938e25e9b2c058547","slug":"farmer-killed-mother-and-after-commit-suicide-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज तले दबे किसान ने मां को मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कर्ज तले दबे किसान ने मां को मारकर की आत्महत्या
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 28 Oct 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात कर्ज के बोझ से परेशान तेलंगाना के 60 वर्षीय एक किसान ने अपनी मां को जहर देकर मारने के बाद आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक वारंगल जिले के बूरुगुपडु गांव निवासी बी कोमुरैआह कर्ज के चलते तनाव में था। सिंचाई की असुविधा के चलते उसकी कपास और अन्य फसल नष्ट हो गई थी।
पहले उसने अपनी 80 वर्षीय मां मत्थावा को जहर देकर मारा। इसके बाद उसने खुद भी जहर पी लिया। गांव के सरपंच की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।