फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   farmer family suicide in china

चीन की 'एक बच्चा नीति' ने ली पांच की जान

Tue, 10 Dec 2013 04:39 PM IST
एजेंसी/बीजिंग
एजेंसी/बीजिंग Updated Tue, 10 Dec 2013 04:39 PM IST
विज्ञापन
farmer family suicide in china

चीन की एक बच्चा नीति एक किसान को इतनी भारी पड़ी कि उसे अपने साथ पूरे परिवार की जान लेकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी।

विज्ञापन


इस नीति का उल्लंघन करने वाले पांच बच्चों के किसान पिता की आमदनी का जरिया अधिकारियों द्वारा जब्त किए जाने से हताश किसान ने बच्चों सहित कीटनाशक पीकर जान दे दी।

स्थानीय मीडिया में आई खबरों में बताया गया कि चीन के हेबई प्रांत के लिआंग एरजुआंग में पांच अधिकारियों ने एई गुआंगदोंग नाम के एक किसान की अगली फसल कटाई तक आमदनी का एकमात्र जरिया उसके पास जमा साढ़े तीन टन मक्का को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


देश की एक बच्चा नीति की मुखालफत करने के कारण एई के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। एई के पांच बच्चे हैं।

अधिकारियों की ऐसी कड़ी कार्रवाई के बाद एई के परिवार की भूखों मरने की नौबत आ गई। बेहद जर्जर आर्थिक हालात के चलते उसे मजबूर होकर परिवार समेत जान देने का कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह एक पूरा परिवार चीन की जनसंख्या नियंत्रण नीति की बलि चढ़ गया। रिपोर्ट में बताया गया कि एई अपनी पत्नी झेई यूफेंग के साथ अपनी चार बेटियों और एक बेटे के साथ रहता था।

इस परिवार की सालाना आमदनी केवल 800 डॉलर थी। चीन की विवादास्पद एक बच्चा नीति के तहत कुछ किसान परिवारों को पहले बच्चे के रूप में बेटी के जन्म के बाद एक बच्चा और पैदा करने की इजाजत दी जाती है।

रिपोर्ट में बताया गया कि अधिकारियों ने दूसरे बच्चे के रूप में झेई को एक और बेटी हो जाने के बाद ही उससे पैसा मांगना शुरू कर दिया था। तीसरे बच्चे के जन्म के बाद उन्होंने इस परिवार से 60 हजार युआन की मांग की।


स्थानीय मीडिया ने झेई के हवाले से बताया कि यह परिवार अधिकारियों द्वारा मांगी जा रही राशि दे पाने में सक्षम नहीं था। साथ ही अधिकारी उन पर सजा के रूप में लगाए जा रहे इस शुल्क की कोई रसीद भी देने को तैयार नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed