फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   farmer committed suicide in Maharashtra

अंतिम संस्कार में आमंत्रित कर महाराष्ट्र के किसान ने कर ली आत्महत्या

Sun, 17 Jan 2016 02:07 AM IST
Updated Sun, 17 Jan 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
farmer committed suicide in Maharashtra

किसानों की आत्महत्याओं को लेकर चर्चा में रहे महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में एक किसान के अजीबोगरीब ढंग से आत्महत्या कर लेने से ग्रामीण दंग रह गए। राज्य के जालना जिले में कर्ज से परेशान एक किसान ने जब ग्रामीणों को अपने अंतिम संस्कार के लिए आमंत्रित किया तो लोगों ने पहले उसे मजाक समझा, लेकिन अगले दिन पेड़ से लटका उसका शव देख हैरान रह गए।

विज्ञापन


40 वर्षीय शेषराव शेजुल की आत्महत्या को लेकर एक किसान ने बताया कि जब उसने अपने अंतिम संस्कार के लिए उसे और ग्रामीणों को आमंत्रित किया तो हम लोगों ने उसकी बात को मजाक में लिया।
विज्ञापन


लेकिन जब अगले दिन उसने फांसी लगा ली तो लोगों की समझ में आया कि वह वाकई गंभीर था। उसका शव सुबह नीम के पेड़ से लटका मिला। शेषराव के पास कुल दो एकड़ जमीन थी और सूखे के चलते उसकी सोयाबीन की खेती चौपट हो गई थी, जिससे वह परेशान रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या शेषराव का आमंत्रण महाराष्ट्र सरकार को मिला?

farmer committed suicide in Maharashtra

इसके अलावा उसने 80 हजार रुपये कर्ज ले रखा था और इसके साथ ही वह अपनी बेटी की शादी को लेकर भी चिंतित था। वहीं किसान की आत्महत्या पर भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने फडणवीस सरकार पर निशाना साधा है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में एफडीआई लाभ को मजबूत करने के लिए अगले महीने ‘मेक इन इंडिया वीक’ की योजना बना रहे हैं। शिवसेना ने शनिवार को अपने मुखपत्र सामना में तंज कसते हुए कहा कि क्या शेषराव का आमंत्रण महाराष्ट्र सरकार को मिला।

यदि ऐसे हादसे राज्य में जारी रहे तो क्या हम मेक इन महाराष्ट्र की बात कह सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed