फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   farmer commit sucide in rampur, uttar pradesh

कर्ज से परेशान किसान ने खुद पर केरोसिन छिड़क लगाई आग

Tue, 15 Sep 2015 08:31 AM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
farmer commit sucide in rampur, uttar pradesh

आर्थिक तंगी से जूझ रहे रामपुर के किसान ने गेहूं की खराब फसल का मुआवजा न मिलने से क्षुब्ध होकर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसकी मौके पर मौत हो गई। बताते हैं कि किसान पर करीब 50 हजार रुपये का कर्ज भी था।

विज्ञापन


रामपुर में शाहबाद के ढकिया चौकी क्षेत्र के भगवतीपुर निवासी किसान चंद्रपाल जाटव (60) के नाम पर चार बीघा जमीन थी। रबी के सीजन में उसने गेहूं बोया था, बारिश और ओलावृष्टि से फसल नष्ट हो गई थी।
विज्ञापन


उसे खराब फसल का मुआवजा आज तक नहीं मिला था। उसने गांव के लोगों से 50 हजार रुपये कर्ज ले रखा था। कर्ज को लेकर परेशान किसान ने रविवार रात लगभग 11 बजे कमरे में अपने ऊपर केरोसिन  डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज लेकर बीमारी का इलाज करा रहा था

farmer commit sucide in rampur, uttar pradesh

वहीं बागपत में बड़ौत क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के कर्ज में डूबे किसान सुधीर (42) की सदमे से मौत हो गई। बताया गया कि किसान के ढाई लाख रुपये मलकपुर मिल पर गन्ना भुगतान के बकाया थे और वह कर्ज लेकर बीमारी का इलाज करा रहा था।

सुधीर ने 25 अगस्त को जिला गन्ना अधिकारी बागपत के यहां प्रार्थना पत्र देकर मलकपुर मिल से बकाया गन्ना भुगतान कराएं जाने की मांग की थी, आरोप है कि उसके प्रार्थना पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने इस मौत के लिए डीसीओ और मिल अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed