फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   farmer attempt to suicide in bareilly

'किसान हूं, भीख नहीं मांग सकता' और पी लिया जहर

Sat, 18 Apr 2015 09:02 AM IST
Updated Sat, 18 Apr 2015 09:02 AM IST
विज्ञापन
farmer attempt to suicide in bareilly

ठेके पर ली गई जमीन में उम्मीदों की फसल बर्बाद हो जाने, जमीन खरीदने का सपना टूटने और उल्टे इकरारनामे में 70 हजार रुपये की रकम फंसने से हताश होकर एक किसान जब जिलाधिकारी से नहीं मिल सका तो उसने कलेक्ट्रेट के सामने ही चूहे मार दवा खाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है। उसका कहना था कि मैं किसान हूं और भीख नहीं मांग सकता इसलिए ऐसा कदम उठाना पड़ा।वहीं बरेली के भोजीपुरा और शाहजहांपुर में एक-एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा बरेली मंडल में पांच किसानों की सदमे से मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना हाफिजगंज के काशीपुर धर्मपुर गांव वाला 30 वर्षीय सत्यवीर सिंह जाटव करीब चार साल से अपनी ससुराल ग्राम सिथरा में रहता है। ससुर का कोई लड़का न होने की वजह से यहां उसे तीन बीघा जमीन मिली थी। सत्यवीर के पिता के पास भी 15 बीघा जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन भाईयों में मझले सत्यवीर को घर की जमीन का हिस्सा अभी नहीं मिला है। एक सप्ताह पहले उसके भाइयों ने जमीन पर बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक हाफिजगंज से 80 हजार रुपये का कर्जा लेकर छोटी बहन चंद्रवती की शादी की है। उसके बड़े भाई के बच्चे भी जवान हैं, अभी उनकी भी शादी होनी है।

डीएम से मुलाकात न होने पर कदम उठाया

farmer attempt to suicide in bareilly

इसलिए पिता की जमीन अभी जल्द मिलनी भी नहीं है। सत्यवीर ने बताया कि थाना नवाबगंज के गिजनौरा गांव के रहने वाले उसके फूफा श्यामलाल ने 14 बीघा जमीन सिथरा गांव में खरीद ली थी।

सत्यवीर ने फूफा की जमीन तो ठेके पर ले ही ली साथ ही फूफा ने जिस किसान की जमीन खरीदी थी, उससे भी छह बीघा जमीन एक क्विंटल गेहूं के हिसाब से ठेके पर लेकर गेहूं बोए थे। ओलावृष्टि और बरसात से उसकी फसल बर्बाद हो गई। घर में खाने तक को गेहूं नहीं आया।

80 किलो बीघा से हिसाब से गेहूं निकले, जबकि तीन क्विंटल बीघा गेहूं निकलने चाहिए थे। ससुराल में मिली जमीन तीन लाख रुपये में सास के जरिये बिकवाने के बाद उसने फसल में करीब 35 हजार रुपये की लागत लगाई थी।

जमीन बेचने के बाद मिली रकम में से एक दलाल ने एक लाख 80 हजार रुपये जमा कराकर उसे टाटा मैजिक लोन पर दिलवा दी थी। सोचा था कि मैजिक रोजगार का जरिए बनेगी, लेकिन उसे भी एक लाख रुपये के घाटे से बेचना पड़ा।

सत्यवीर से मुताबिक उसने जमीन की रकम में से ही 50 हजार रुपये देकर अपने पड़ोस के गांव मतकरपुर कचनरी के भूपराम से छह बीघा जमीन का इकरारनामा करा लिया था। बाद में उसने उन्हीं के गांव के मेवाराम गंगवार की मार्फत भूपराम को बीस हजार रुपये और दिए थे।

पट्टे की जमीन का नहीं हो सकता था बैनामा

farmer attempt to suicide in bareilly

यह जमीन पट्टे की होने के कारण एसडीएम की बिना परमीशन के भूपराम की जमीन का बैनामा नहीं हो सकता था। तय यह हुआ था कि भूपराम को एसडीएम के यहां से परमीशन लेनी है लेकिन उन्होंने लेने के लिए कोशिश ही नहीं की। बैनामा न कराने पर उसने अपने रुपये मांगे तो वह देने को तैयार नहीं थे।

शुक्रवार को सत्यवीर अपनी पत्नी कलावती देवी और दो मासूम बच्चों को साथ लेकर डीएम से मिलने के लिए आया था। पत्नी और बच्चों को एक अधिवक्ता के बिस्तर पर बैठाकर सत्यवीर यह कहकर डीएम ऑफिस के सामने पहुंच गया कि वह मोबाइल रिचार्ज कराने जा रहा है।

सत्यवीर डीएम से इसलिए मिलना चाहता था कि उसका इकरारनामा खत्म कर भूपराम रकम ही वापस कर दे तो राहत मिल जाएगी लेकिन डीएम से उसकी मुलाकात ही नहीं हो पाई। सत्यवीर का आरोप है कि उसे यह कहकर भगा दिया कि आज छुट्टी है। डीएम साहब नहीं मिल पाएंगे।

वह घर से ही चूहे मार दवा लेकर आया था। डीएम से मुलाकात न होने पर उसने उनके ऑफिस के सामने ही जहरीला पदार्थ खा लिया। कलेक्ट्रेट में किसान के जहर खाने की सूचना से आला अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

शाहजहांपुर और भोजीपुरा में किसानों ने की आत्महत्या

farmer attempt to suicide in bareilly

उधर, भोजीपुरा के मनेहरा गांव के 50 वर्षीय रामदास बृहस्पतिवार को खेत पर गए थे, वहीं जहर खा लिया। उन्होंने शुक्रवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। मीरगंज तहसील के शाही में मंसूरगंज गांव में 50 वर्षीय रामऔतार श्रीवास्तव ने खेत में ही दम तोड़ दिया। नवाबगंज के नौगवां भगवंतपुर के 60 साल के लेखराज का भी फसल काटते समय हार्ट फेल हो गया।

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय राजकुमार श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार की रात जहर खा लिया। देर रात उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। जैतीपुर क्षेत्र के गांव गोरा निवासी 45 वर्षीय राकेश यादव शुक्रवार को सदमे से मौत हो गई।

बदायूं जिले की सहसवान तहसील के ग्राम लहरा में 35 वर्षीय किसान भगवान सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पीलीभीत जिले में दियोरिया क्षेत्र के गांव घुरी खास निवासी 50 वर्षीय नरवीर कश्यप की शुक्रवार की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed