फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   farmer attempt to commit suicide

किसान ने खुद पर छिड़क लिया मिट्टी का तेल, लगाने लगा आग

Fri, 21 Aug 2015 08:41 AM IST
Updated Fri, 21 Aug 2015 08:41 AM IST
विज्ञापन
farmer attempt to commit suicide

कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे एक किसान ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि वक्त रहते सुरक्षाकर्मी उसकी मंशा को भांप गए और किसान को बचा लिया। किसान को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


उधर, डीएम कौशल राज शर्मा ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। डीएम ने राजस्व टीम को शुक्रवार सुबह मौके पर जाकर जांच करने के लिए कहा है। वहीं, एसएसपी केएस इमैनुएल ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव के किसान पंते सोनकर के पास सवा बीघा जमीन थी। यह जमीन इलाहाबाद-रीवा हाईवे पर स्थित है, सो इसकी कीमत करोड़ों में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को दबंगों ने पीटा था

farmer attempt to commit suicide

गांव के कुछ दंबगों की काफी दिनों से इस जमीन पर नजर है। दबंगों ने सरकारी अभिलेखों में हेरफेर कर जमीन का बड़ा हिस्सा हथिया लिया है और बीते 16 अगस्त को पत्ते के झोपड़ीनुमा मकान को भी तोड़कर वहां कब्जा कर लिया।

इस बीच वह लगातार घूरपुर थाने के चक्कर काटता रहा लेकिन दबंगों को एक पूर्व सांसद और एक जिला पंचायत सदस्य का संरक्षण प्राप्त होने की वजह से पुलिस किसी के खिलाफ  कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा सकी। 16 अगस्त को पत्ते के घर की महिलाओं को दबंगों ने पीटा भी था।

लगातार सरकारी दफ्तरों की खाक छानने के बाद हताश किसान पंते बृहस्पतिवार सुबह अपनी बेटी कल्याणी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा और एडीएम सिटी दफ्तर के बाहर खुद पर तेल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की।

डीएम ने दिए जांच के आदेश

farmer attempt to commit suicide

उसने जैसे ही बोतल से अपने ऊपर तेल छिड़कना शुरू किया, वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने किसान को उसके गांव पहुंचा दिया।

घटना की सूचना डीएम कौशल राज शर्मा को मिली तो उन्होंने करछना तहसील की राजस्व टीम को निर्देश दिए कि शुक्रवार को मौके पर जाकर नापजोख की जाए और इस बात की भी पड़ताल की जाए कि किन अभिलेखों को आधार बनाकर किसान की जमीन पर कब्जा किया गया।

जांच के दौरान मौके पर किसान और उसके परिवार वाले भी मौजूद रहेंगे। उधर, एसएसपी ने भी मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed