फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fare of airlines during jat reservation movement

'किराये पर एयरलाइंस से केवल अनुरोध कर सकती है सरकार'

Tue, 23 Feb 2016 05:37 AM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 05:37 AM IST
विज्ञापन
fare of airlines during jat reservation movement

हरियाणा में पिछले दिनों जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान दिल्ली से चंडीगढ़ के हवाई किराये में की गई बेतहाशा वृद्धि को लेकर उठे सवाल पर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा है कि दुनिया में कहीं भी हवाई किराये का नियमन नहीं किया जाता।

विज्ञापन


इस मामले में सरकार केवल एयरलाइंस से टिकटों की कीमत कम रखने का अनुरोध कर सकती है।

एअरलाइंस से कहा वे अपनी क्षमता बढ़ाएं

fare of airlines during jat reservation movement

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री शर्मा ने कहा कि हरियाणा में आंदोलन को देखते हुए सरकार ने तुरंत कदम उठाए और एयरलाइंस से कहा कि वे अपनी क्षमता बढ़ाएं जिससे कि किराये को नियंत्रण में रखा जा सके।

आंदोलन के दौरान कुछ वेबसाइटों पर दिल्ली से चंडीगढ़ का किराया 89 हजार रुपये दिखाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि बेतहाशा किराये का मुद्दा उनके सामने लाया गया था। इसके बाद मंत्रालय ने तुरंत सभी एयरलाइंस से संपर्क कर उनसे उड़ानों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया जिससे कि किराये को नियंत्रित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed