फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   family who helped narayan sai is underground

कहां गायब हो गए नारायण साईं को छुपाने वाले?

Mon, 21 Oct 2013 11:04 AM IST
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 21 Oct 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
family who helped narayan sai is underground

आसाराम के बेटे नारायण साईं ने आगरा के जिस अपने अनुयायी परिवार के घर पर शरण ली थी वो अब भूमिगत हो गया है।

विज्ञापन


साईं ने बृहस्पतिवार रात यहां के आलोक नगर में जूता व्यवसायी के घर शरण ली थी।

चार लोगों के साथ आया साईं गुजरात की क्राइम ब्रांच के इसी कोठी के पड़ोस में छापा मारने से घंटों पहले ही इस ठिकाने से निकल चुका था।

बताया जाता है कि रविवार को इसकी चर्चा फैली तो आसाराम का अनुयायी यह परिवार भूमिगत हो गया। आसपास के लोग लोग हैरत में हैं कि जिस नारायण साईं की देशभर में तलाश हो रही है वह यहां ठहरा था।
विज्ञापन


पुलिस ने भी इस बाबत खुफिया तरीके से जानकारी जुटाई और इसकी रिपोर्ट एसएसपी को दी है।

सूत्रों की मानें तो नारायण साईं आगरा आया था। उसके साथ ड्राइवर समेत चार लोग थे। वह दिल्ली के नंबर वाली फार्च्यूनर गाड़ी से बृहस्पतिवार रात को आलोक नगर में जूता व्यवसायी लक्ष्मणदास सेवकानी के घर ठहरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं, लक्ष्मण के एक बेटे की सूरत में पेपर मिल है। उनकी बेटी भी सूरत के आसाराम बापू के आश्रम में रहती है। पूरा परिवार आसाराम का अनुयायी है। इसी नाते नारायण साईं ने इस विश्वसनीय अनुयायी परिवार के घर रात गुजारी और सुबह होते ही चला गया।

सेवकानी ने मीडिया को बताया कि नारायण साईं ने अपना हुलिया बदल लिया है। उसने दाढ़ी और मूंछ कटवा ली है और सिर भी मुंडवा लिया है। उसने गेरुए और भूरे रंग के कपड़े पहने थे।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed