फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Corruption case in Rajasthan - Whole family sent to jail for 6 years; asked to deposit 25 lacs each and 7 KG gold

पूरे परिवार को सजा, 7 किलो सोना भी मांगा

Mon, 22 Dec 2014 10:08 PM IST
Updated Mon, 22 Dec 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
Corruption case in Rajasthan - Whole family sent to jail for 6 years; asked to deposit 25 lacs each and 7 KG gold

राजस्थान से एक खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद शायद भ्रष्टाचार करने वाले सरकारी मुलाजिम, तंत्र का कुछ खौफ खाएं। शनिवार को एक स्पेशल कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए गए एक अफसर और उसके परिवार को छह-छह साल जेल और 25-25 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


कोर्ट ने राजस्थान कॉपरेटिव डेयरी फेडरेशन के पूर्व डिप्टी मैनेजर सुरेंद्र शर्मा, उनकी पत्नी, बेटे और बेटी को भष्ट्राचार का दोषी माना।

कोर्ट ने शर्मा से 25 लाख रुपये फाइन जमा करने को कहा और साथ ही उनके परिवार को आदेश दिया कि वे लोग 2.5 करोड़ रुपये और सात किलो सोना जो उनके घर और लॉकर्स से बरामद हुआ था उसे सरकारी खजाने में जमा कराएं।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि अगर ये फाइन नहीं भरा जाएगा तो कैद की सीमा और एक साल बढ़ा दी जाएगी।

बंगला और जमीनें भी खरीदीं

Corruption case in Rajasthan - Whole family sent to jail for 6 years; asked to deposit 25 lacs each and 7 KG gold

2010 में एसीबी यानि कि एंटी करप्शन ब्यूरो ने सुरेंद्र के परिवार के पास से करोड़ों की नकदी बरामद की थी। डेयरी फेडरेशन में चल रहा भ्रष्टाचार का ये मामला उस वक्त खुला जब एसीबी ने सुरेंद्र को गिरफ्तार किया था।

सुरेंद्र के पिता हरियाणा के एक स्कूल में टीचर थे। खबर के मुताबिक सुरेंद्र ने पद का दुरुपयोग करते हुए करोड़ों रुपये, सोना और अन्य चीजें जमा कीं। इन चीजों को उसने बैंकों और उनके लॉकर्स में रखा था।

उसके पास एक करोड़ से अधिक कीमत का बंगला और राजस्थान के अजमेर में 10 हेक्टेयर जमीन भी थी। शर्मा ने 1970 के दशक में नौकरी की शुरुआत की थी। उसने ये पैसा अजमेर, बीकानेर, जोधपुर और भरतपुर में रहते हुए कमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed