{"_id":"0f8cb79c-61e8-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"family-members-raped-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही बने दरिंदे, लूट ली घर की इज्जत ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अपने ही बने दरिंदे, लूट ली घर की इज्जत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 19 Jan 2013 08:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाएं न तो घर में सुरक्षित हैं और न ही बाहर। वे बाहरी दुनिया की बुरी नजरों से खुद को जैसे-तैसे बचा भी लें लेकिन घर में छिपे दरिंदों से खुद को कैसे बचाएं? हरियाणा के जिंद में एक ससुर ने विधवा पुत्रवधू से रेप किया तो वहीं उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक जेठ ने युवती से मुंह काला किया, शिकायत की बात करने पर दोनों महिलाओं को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां मिलीं।
विज्ञापन
जींद जिले की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसके पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से ही उसका ससुर रामचंद्र उस पर बुरी नजर रखता था। शुक्रवार रात वह अपने कमरे में सोयी हुई थी। उस दौरान ससुर ने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुर ने घटना के बारे में बताने और शिकायत करने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी है। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। इसमें दुराचार की पुष्टि हुई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुर रामचंद्र के खिलाफ दुराचार और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर उसके गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
जेठ ने लूटी आबरू
बागपत जिले के सरूरपुर कलां गांव में गुरुवार दोपहर एक जेठ ने छोटे भाई की पत्नी से रेप किया। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, गुरुवार दोपहर महिला घर पर अकेली थी। तभी उसका जेठ आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने पति के घर आने पर पूरा घटनाक्रम उसे बताया, लेकिन उसने उसे चुप रहने के लिए कहा।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह बार-बार कहती रही कि एफआईआर कराओ लेकिन पति उसे चुप करता रहा। इस पर शुक्रवार सुबह वह खुद थाना के लिए चल दी। पता चलते ही पति ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उसने गुस्से में उस पर मिट्टी का तेल छिड़क दिया और जिंदा जलाने का प्रयास किया। चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई।
इसके बाद उसने बागपत कोतवाली पहुंच जेठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया। कोतवाली प्रभारी संजय भारद्वाज का कहना है कि मेडिकल परीक्षण में महिला से रेप की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी जेठ को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
आठवीं की छात्रा से गैंगरेप
हरियाण के रोहतक जिले के गांव बलियाना में आठवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ सामुहिक दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद गांव के दो शादीशुदा व्यक्तियों सुनील और सुरजन के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।