फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   family jumped into sea after five sisters Evicted from Aurobindo Ashram

पूरे परिवार ने समुद्र में लगाई मौत की छलांग

Fri, 19 Dec 2014 01:07 PM IST
Updated Fri, 19 Dec 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
family jumped into sea after five sisters Evicted from Aurobindo Ashram

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पुडुचेरी के अरबिंदो आश्रम से 5 बहनों को निकाल दिया। इसके एक दिन बाद गुरुवार को ही पांचों बहनों समेत पूरे परिवार ने समुद्र में छलांग लगा दी। इनमें से 2 बहनें और उनकी मां की मौत हो गई, लेकिन अन्य तीन बहनों और पिता को बचा लिया गया है। यह सभी बिहार के रहने वाले थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पिता और 3 बहनों को मछुआरों ने बचाया है, जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने पांचों बहनों को 9 दिसंबर को आश्रम खाली करने का आदेश दिया था, लेकिन ऐसा नहीं करने पर पुलिस को इन बहनों को आश्रम से निकालने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन


जब पुलिस बहनों को निकालने आश्रम गई तो वहां पर भी बहनों ने काफी बवाल किया। उनमें से एक ऊपरी मंजिल पर चढ़कर बोली अगर पुलिस ने उन्हें आश्रम से निकाला तो वह कूद कर आत्महत्या कर लेगी, लेकिन पुलिस ने उस पर काबू पाया और सभी बहनों को बुधवार को आश्रम से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2002 में शुरू हुआ था विवाद

family jumped into sea after five sisters Evicted from Aurobindo Ashram

ये पांचों बहने पिछले कई सालों से अरबिंदो आश्रम में रह रही थीं। इनके माता-पिता भी इसी शहर में रह रहे थे। कोट्टाकुप्पम के उप निरीक्षक एम. एस. सुबैया के अनुसार मरने वालों के नाम शांति देवी (मां, 70), अरुणा (50) और राजश्री (45) हैं।

बचाए गए लोगों में गदाधर प्रसाद (पिता, 80), जयश्री (54), निवेदिता (42) और हेमलता (40) हैं। बहनों और आश्रम के बीच विवाद 2002 में शुरू हुआ था, जब आश्रम ने गलत आचरण को लेकर हेमलता पर कार्रवाई की। इसके बाद से ही इनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed