फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   family demands afzal gurus body

गमजदा भाई ने मांगा अफजल का शव

Sat, 09 Feb 2013 03:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 09 Feb 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
family demands afzal gurus body

संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को शनिवार सुबह फांसी दिए जाने के बाद उसके घर वालों ने सरकार से अफजल के शव को देने की मांग की। लेकिन केंद्र सरकार ने कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अफजल के शव को तिहाड़ जेल में ही दफन करा दिया है।

विज्ञापन


फांसी दिए जाने के बाद अफजल गुरु के भाई मुश्ताक अहमद गुरु ने अपने भाई के शव को घरवालों के सुपुर्द करने की मांग की थी। उसने कहा कि गृह मंत्रालय ने फांसी दिए जाने के बारे में उसके परिवार को कोई सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन


हालांकि केंद्रीय गृह सचिव आर के सिंह का कहना है कि अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के बारे में उसके घरवालों को शुक्रवार को ही सूचित कर दिया गया था।

अफजल गुरु जम्मू-कश्मीर के सोपोर का रहने वाला था इसलिए फांसी की कार्यवाही को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर सरकार को पहले ही सुरक्षा व्यवस्था कडी़ करने का सुझाव दे दिया था। जिसके तहत शनिवार सुबह से ही श्रीनगर समेत कई जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। शब्बीर शाह सहित कई अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। केबल, एसएमएस और इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

50 वर्षीय अफजल गुरु को 13 दिसंबर, 2001 को भारतीय संसद पर हुए सशस्त्र हमले के लिए दोषी ठहराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed