{"_id":"772fd184-25c7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"family-court-established-in-63-districts-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के 63 जिलों में स्थापित होंगे पारिवारिक न्यायालय","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपी के 63 जिलों में स्थापित होंगे पारिवारिक न्यायालय
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Nov 2012 08:32 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता को सस्ता और सुलभ न्याय देने के लिए राज्य के 63 जिलों में पारिवारिक न्यायालयों की स्थापना की घोषणा की है। प्रदेश के 12 जिलों में पहले से पारिवारिक न्यायालय गठित हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के निर्माणाधीन भवन के लिए 100 करोड़ रुपये, नए जिलों में भवन निर्माण के लिए 200 करोड़ और वहां भूमि अधिग्रहण के लिए 15 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की है। उन्होंने उच्चतर न्यायिक अधिकारियों को लैपटाप, सीजेएम को महिंद्रा जीप के स्थान पर बोलेरो गाड़ी और महिला न्यायाधीशों को मातृत्व व चाइल्ड केयर लीव देने जैसी कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ के 40 वें अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। सपा सरकार की ओर से स्वतंत्र और ताकतवर न्याय की पक्षधरता की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने न्यायपालिका को लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण अंग बताया।
विज्ञापन