{"_id":"287a690767061a2dc3c82f1bfc71885d","slug":"fake-websites-of-tourism-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्रालय के नाम से कई फर्जी वेबसाइट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केंद्रीय मंत्रालय के नाम से कई फर्जी वेबसाइट
राजीव कुमार/नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Nov 2013 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पर्यटन मंत्रालय के नाम से कई फर्जी वेबसाइट चल रही हैं। इसका खुलासा मंत्रालय के अधिकारियों ने किया है और इस बारे में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को शिकायत दी है।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया है कि फर्जी वेबसाइट के जरिए कुछ कामर्शियल साइट इसका गलत उपयोग कर रही हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में मंत्रालय के सचिव परवेज दीवान ने पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी को शिकायत दी। इसमें कहा गया कि इंटरनेट पर भारतीय पर्यटन मंत्रालय से संबंधित कई फर्जी वेबसाइट चल रही हैं।
विज्ञापन
सभी खुद को पर्यटन मंत्रालय का वेबसाइट होने का दावा कर रही हैं। इसके साथ ही मंत्रालय के लोगो ‘इनक्रेडेबल इंडिया’ का भी इस्तेमाल कर रही हैं।
शिकायत में उन्होंने कहा है कि सभी कामर्शियल वेबसाइट हैं और मंत्रालय की असली वेबसाइट (www.incredibleindia.org) बताकर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।
उनके मुताबिक फर्जी वेबसाइट tourisminindia.com, incridibleindia.org.in,incridible-india.com, incridibleindiatourism.in इन नामों से चल रही हैं। जिन पर अंकुश लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन
आयुक्त के निर्देश पर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए अधिकारियों ने साइबर सेल की टीम जांच कर रही है।