{"_id":"060398aa023772c6e11503ac29a221d8","slug":"fake-twitter-facebook-accounts-misrepresenting-my-views-says-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के करीबी के नाम पर फर्जी अकाउंट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी के करीबी के नाम पर फर्जी अकाउंट
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Jan 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी और भाजपा महासचिव अमित शाह के नाम पर ट्विटर और फेसबुक पर कई फर्जी अकाउंट खुले हुए हैं।
विज्ञापन
इन फर्जी अकाउंट से परेशान शाह को मंगलवार को एक बयान जारी कर अपने वास्तविक अकाउंट के बारे में लोगों को बताना पड़ा।
पढ़ें, NRI में भी केजरीवाल हिट, मोदी-राहुल को पछाड़ा
अपने बयान में शाह ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर केवल आधिकारिक अकाउंट के जरिए ही अपने विचार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने बताया कि ट्विटर पर उनका असली अकाउंट @amitshahoffice और फेसबुक पर https://www.facebook.com/AmitShah.Official हैं। इन दोनों अकाउंट का ही वह इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि उनके नाम पर सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने फर्जी अकाउंट खोल रखे हैं, जिनके जरिए गलत सूचना और जानकारियां दी जा रही हैं।
ट्विटर या फेसबुक पर उनके आधिकारिक अकाउंट के अलावा यदि किसी अन्य अकाउंट से कोई विचार, बयान या जानकारी साझा की जा रही है तो उसके लिए न तो वह जिम्मेदार हैं और न ही उनकी पार्टी भाजपा।
विज्ञापन
इससे पहले राज्यसभा में भाजपा नेता अरुण जेटली के नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट खोलने का मामला सामने आया था।