फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fake twitter accounts with derogatory content on urvashi thackeray name

पीएम मोदी पर ट्विटर से आपत्तिजनक टिप्पणी

Thu, 20 Nov 2014 07:26 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
fake twitter accounts with derogatory content on urvashi thackeray name

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटी उर्वशी ठाकरे विवादित ट्वीट्स के कारण चर्चा में आ गई हैं। उर्वशी के ट्विटर हैंडल से डॉ भीम राव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट किया गया है। टि्वटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।

विज्ञापन


हालांकि मनसे का कहना है कि राज ठाकरे के बेटे अमित और बेटी उर्वशी के नाम से फर्जी ट्विटर एकाउंट चलाया जा रहा है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। उर्वशी के ट्विटर हैंडल से रामपाल के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई को गलत ठहराया गया है।
विज्ञापन


रामपाल को लेकर की गई पोस्ट में कहा गया है कि रामपाल के आश्रम पर हमला एक और ऑपरेशन ब्लूस्टार है। अगर ये जारी रहा तो हम एक और प्रधानमंत्री खो सकते हैं!

डॉ अंबेडकर को लेकर किए गए ट्वीट में कहा गया है कि डॉ अंबेडकर से भारत रत्न छीन लिया जाना चाहिए। उन्होंने दूसरे देशों के संविधानों से चोरी करके भारत का संविधान बनाया। उर्वशी ठाकरे के ट्विटर हैंडल से डॉ अंबेडकर के खिलाफ जातीय टिप्पणी भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकरे के नाम से कई फर्जी एकाउंट

fake twitter accounts with derogatory content on urvashi thackeray name

हालांकि मनसे का कहना है कि उर्वशी ठाकरे के नाम से चलाया जा रहा ट्विटर एकाउंट फर्जी है। मनसे कार्यकर्ता सचिन मोरे ने इस संबंध में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच शुरु की जा चुकी है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी धनंजय कुलकर्णी ने बताया‌ कि उर्वशी ठाकरे और अमित ठाकरे के नामो से चलाए जा रहे एकाउंट को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। साइबर सेल ने मामले की जांच कर रही है। एकाउंट चलाने वालों ने महत्वपूर्ण राजनीतिक हस्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं।

मोरे का कहना है क‌ि अमित और उर्वशी का किसी भी सोशल नेटव‌र्किंग साइट पर एकाउंट नहीं है। दोनों के नाम पर फर्जी एकाउंट बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पुलिस राज ठाकरे के फर्जी सोशल मी‌डिया एकाउंट होने के मामले की जांच भी कर रही है।

मनसे ने सितंबर में शिकायत दर्ज कराई थी कि राज ठाकरे के नाम से कई फर्जी एकाउंट सोशल मीडिया में चलाए जा रहे हैं। उन एकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही थी और दूसरों की रिक्वेस्ट एक्सेप्ट भी की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed