फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fake profile of narendra modi on facebook

फेसबुक पर मोदी की फर्जी प्रोफाइल, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

Sat, 23 Aug 2014 06:39 PM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 06:39 PM IST
विज्ञापन
fake profile of narendra modi on facebook

अरे! देखो प्रधानमंत्री की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई है। पहले तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा, लेकिन जब प्रोफाइल खंगाली तो असलियत खुलते देर नहीं लगी। ये नरेंद्र मोदी के नाम की फेक प्रोफाइल थी। अब तक फेसबुक की इस प्रोफाइल से मात्र एक ही दोस्त जुड़ा है।

विज्ञापन


इस तरह की फ्रेंड रिक्वेस्ट फेसबुक के कई यूजर्स के पास आ रही हैं, हालांकि अधिकतर ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं की। देश के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर प्रधानमंत्री बनने वाले नरेंद्र मोदी की फ्रेंड रिक्वेस्ट देख सोशल साइट्स पर सक्रिय रहने वाले लोग चकरा गए।
विज्ञापन


एकबारगी तो सोचा कि शायद लोगों से जुडऩे के लिए शायद फेसबुक का सहारा लिया जा रहा है, लेकिन यूजर्स ने जब प्रोफाइल को गौर से देखा तो समझ गए कि ये किसी के दिमाग की शरारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाउंट के फर्जी होने का अहसास इस बात से हुआ कि युवाओं के दिलों में बसे प्रधानमंत्री का मात्र एक ही दोस्त। ये बात यूजर्स के गले नहीं उतरी और अधिकतर ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं की।

पहले भी बनते रहे हैं फर्जी अकाउंट

fake profile of narendra modi on facebook

फेस बुक पर फेक आईडी से किसी लोकप्रिय नेता का प्रोफाइल बनाने का यह पहला मामला नहीं है। मौजूदा समय में देश की नामी-गिरामी हस्तियों, राजनेताओं, फिल्मी सितारों, उद्योगपतियों और खासकर फिल्म अभिनेत्रियों के नाम से सोशल साइट पर फर्जी एकाउंट चल रहे हैं।

इससे सोशल साइट पर नए जुड़े लोग इन प्रोफाइल से जुड़ भी जाते हैं।

आसान है एकाउंट बनानाः दरअसल आईडी प्रूफ मांगे बगैर कई वेबसाइट यूजर्स को ईमेल की सुविधा दे रही हैं। फर्जी ईमेल के सहारे ही फेसबुक के फर्जी एकाउंट तैयार किए जा रहे हैं।

हालांकि इस तरह के बढ़ते केस देखकर जीमेल और याहू ने हाल ही में ईमेल बनाने के लिए फोन नंबर की अनियवार्यता कर दी है, लेकिन अभी भी कई वेबसाइट्स पर बिना आईडी प्रूफ के ही ईमेल बन जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed