{"_id":"8b6da78e-d418-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"fake-police-car-keeps-burglars-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी रोकने के लिए अपनाया नायाब तरीका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चोरी रोकने के लिए अपनाया नायाब तरीका
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 13 Jun 2013 05:02 PM IST
विज्ञापन
घर से बाहर जाते वक्त अक्सर लोग यह सोचकर डर जाते है कि कहीं घर में चोरी न हो जाए।
विज्ञापन
लेकिन स्विटजरलैंड के एक कारोबारी एड्रास बरार ने इसके लिए एक अजीबो-गरीब तरीका निकाला।
वे छुट्टियों में घर से बाहर जाने वाले लोगों को पुलिस की नकली कार किराए पर देते हैं।
घर के बाहर खड़ी पुलिस की कार देखकर चोर डर जाते हैं और चोरी करने की हिम्मत नहीं जुटाते।
बरार ने इसके लिए हुडंई आई40 कार पर कलर कर इसे बिलकुल स्विस पुलिस की कार की तरह तैयार किया है।
वे किसी को किराए पर देने के लिए इस कार का एक सप्ताह का किराया 250 फ्रैंक (लगभग 16 हजार रुपए) लेते हैं।
पुलिस के वाहन को चलाना अवैध है इसलिए इसे किराए पर लेने वाले के घर एक ट्रक में रखकर पहुंचाया जाता है।