फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fake cbi officers looted railway officer

फिल्मी तरीके से रेलवे अफसर के घर में लूट

Fri, 06 Sep 2013 04:35 PM IST
ब्यूरो/गोरखपुर
ब्यूरो/गोरखपुर Updated Fri, 06 Sep 2013 04:35 PM IST
विज्ञापन
fake cbi officers looted railway officer

'स्पेशल 26' फिल्म के सीबीआई अफसर अब असल जिंदगी में भी नजर आने लगे हैं। कुछ लोग फर्जी सीबीआई अफसर बनकर गोरखपुर में एक शख्स को चूना लगाकर चंपत हो गए।

विज्ञापन


रेलवे भर्ती बोर्ड सेल गोरखपुर के चेयरमैन प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के घर पर बृहस्पतिवार शाम चार युवक सीबीआई अफसर बनकर आए और लूटपाट करके चलते बने।

बदमाश साढ़े पांच लाख रुपये नकद और जेवर ले गए। लग्जरी कार से पहुंचे युवक वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण, अन्य अफसरों व शाहपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मामले में देर रात मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रमोद कुमार श्रीवास्तव गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम उनके मकान पर लग्जरी कार से चार युवक पहुंचे। मोहल्ले में पहुंचने के बाद कुछ देर तक युवकों ने मौके का जायजा लिया और फिर गाड़ी सड़क की तरफ मोड़कर खड़ी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह घर में दाखिल हो गए। उस वक्त घर में उनकी पत्नी रेलवे कर्मचारी शशि लता, बेटी प्रिया और नौकर अशोक और राम नरायन थे। घर में पहुंचते ही शशि लता और प्रिया को युवकों ने बताया कि वह सीबीआई अधिकारी हैं और लखनऊ से आए हैं।


प्रिया ने दोनों से आईकार्ड और सर्च वारंट दिखाने को कहा। इस पर युवकों ने बताया कि वह अपना आईकार्ड और सर्च वारंट उनके पिता को दिखाएंगे। इसके बाद युवकों ने दोनों के मोबाइल फोन छीनकर जेब में रख लिए और सामान की लिस्ट बनाने को कहा।

रेलवे अफसर के घर पहुंचते ही लुटेरे नकदी और जेवरात के साथ मौके से भाग गए। एसपी सिटी परेश पांडेय ने बताया कि नकली सीबीआई अफसर बन चार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। पड़ोसियों से गाड़ी के नंबर का पता किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed