{"_id":"20d14a00b6464898fd1e63c5839bcbe1","slug":"fake-birth-certificate-of-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केजरीवाल का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र!
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Dec 2013 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दो माह पहले तमिलनाडु के एक मंत्री और एक विधायक के नाम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाला नगर निगम अब आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के नाम का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी कर विवादों में फंस गया है।
विज्ञापन
फर्जी प्रमाण पत्र में केजरीवाल के जन्म की तारीख 27 दिसंबर, 1970 बताई गई है। इसके अलावा के पुदुर को जन्म स्थान बताया गया है।
पिता-माता के रूप में रामजी राव गायकवाड़ और गीता देवी का नाम अंकित है। इस मामले के सामने आने के बाद नगर निकाय की ई गवर्नेंस सेवाओं के संचालन की जांच की मांग भी पुरजोर ढंग से उठने लगी है।
विज्ञापन
वकीलों के एक समूह ने मामले के संबंध में जिला अधिकारियों से शिकायत की है। प्रमाण पत्र में मदुरै नगर निगम की सील तथा सीरियल नंबर अंकित हैं। 20 मई 2013 को जारी प्रमाण पत्र में किसी अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं है।
विज्ञापन