फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Failing to pay the engineer holding died without treatment

मनरेगा के इस इंजीनियर की कहानी पढ़कर रो पड़ेंगे आप!

Fri, 27 Feb 2015 12:44 PM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
Failing to pay the engineer holding died without treatment

धनीपुर ब्लाक में तकनीकी सहायक पद पर तैनात सुरेंद्र नगर निवासी आदित्य कुमार शर्मा की इलाज के अभाव में बृहस्पतिवार को मौत हो गई। उन्हें आठ माह से मानदेय नहीं मिला था। पैसों के अभाव में वह अपना उपचार नहीं करा पा रहे थे।

विज्ञापन


जलनिगम में अधिशासी अभियंता पद पर तैनात रहे रामनारायण शर्मा के दूसरे पुत्र 40 वर्षीय आदित्य शर्मा के सिर से पिता का साया वर्ष 1985 में उठ गया था। उसकी मां ने उसे तथा उसके तीन भाईयों को पाला। बीती एक फरवरी को उनकी मां भी चल बसी थीं।
विज्ञापन


वर्ष 2010 में उसकी तैनाती धनीपुर ब्लाक में बतौर तकनीकी सहायक के रूप में हुई थी, लेकिन केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद मनरेगा योजना की दुर्गति के कारण उसे आठ माह से वेतन नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफलिसी में भीख तक मांगी थी

Failing to pay the engineer holding died without treatment

बड़े भाई आदेश शर्मा ने बताया कि उसका तलाकशुदा भाई चार माह से बीमार था। आर्थिक तंगी के चलते परिवार भी उसकी मदद न कर सका।

मनरेगा योजना में जनपद में तैनात 125 तकनीकी सहायकों को आठ माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय को लेकर मृत आदित्य शर्मा ने धनतेरस पर साथियों के साथ भीख तक मांगी थी, लेकिन प्रशासन का दिल नहीं पसीजा।

उधर, मानदेय न मिलने के दबाव में खैर में कंप्यूटर आपरेटर पद पर तैनात अजय कुमार को हार्ट अटैक हो गया है। वह गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।

बच्चे स्कूल से निकाले गए

Failing to pay the engineer holding died without treatment
मनरेगा तकनीकी सहायक एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष एवं मृतक के बडे़ भाई आदेश शर्मा ने बताया कि फीस जमा न करने के कारण उसके कक्षा छह में पढ़ने वाले बच्चे को स्कूल से निकाल दिया गया है।

महामंत्री सुरेंद्र पाल, सीताराम, भारतेंदु गुप्ता, सत्यप्रकाश सिंह, रामकिशोर, प्रमोद एवं विनोद आदि कर्मचारियों में किसी के मकान का किराया जमा नहीं हुआ है तो किसी के घर फांकों की नौबत है।

सामूहिक इस्तीफे का ऐलान

तकनीकी सहायक एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तोमर, महामंत्री सुरेंद्र पाल ने प्रशासन व सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप जड़ते हुए कहा कि वह इस मामले में शुक्रवार को आ रहे प्रमुख सचिव को ज्ञापन देंगे। समस्या हल नहीं हुई तो सभी तकनीकी सहायक सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed