{"_id":"17a875c9cfb734578465eaab4d6d88ee","slug":"fadnvish-98-33-million-spent-in-the-coronation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फडणवीस ने ताजपोशी में उड़ा दिए 98 लाख","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फडणवीस ने ताजपोशी में उड़ा दिए 98 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 21 Jan 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र में सरकारी तिजोरी खाली होने के बावजूद देवेन्द्र फडणवीस की मुख्यमंत्री पद की शाही ताजपोशी में 98.33 लाख रुपए खर्च किए गए थे। सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
सरकारी खजाने से हुए खर्च के अलावा मुंबई बीजेपी ने भी शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारी रकम खर्च की थी, लेकिन इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।
महाराष्ट्र में पहली बार सत्तारुढ़ हुई भाजपा का शपथ समारोह बीते 28 अक्तूबर को वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया गया था। पूरे स्टेडियम को शाही अंदाज में सजाया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शरीक हुए थे। इस पर खर्च को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने सवाल उठाया था।
विज्ञापन
इस बीच आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने सूचना के अधिकार के तहत खर्च की जानकारी मांगी। इसके बाद पता चला कि देवेन्द्र फडणवीस के शाही शपथ समारोह में करीब एक करोड़ रुपए स्वाहा हुए थे।
विज्ञापन
हालांकि शपथ समारोह के लिए एनसीपी सुप्रीमो और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी को वानखेड़े स्टेडियम मुफ्त में मुहैया कराया था लेकिन उसके अलावा अन्य मद में उक्त रकम खर्च की गई।