शुक्रवार को होगा फडणवीस सरकार का विस्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले मंगलवार को दोनों पार्टियों के बीच मंत्रियों की संख्या को लेकर लंबे समय से चल रहा गतिरोध खत्म हो गया था और शिवसेना फडणवीस सरकार में शामिल होने का औपचारिक ऐलान कर दिया था।
भाजपा सरकार में शिवसेना के शामिल होने की चर्चा के बीच उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को ही दिनभर पार्टी नेताओं संग मातोश्री में बैठक की।
उधर, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिल्ली जाकर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को बन रहे समीकरणों से अवगत कराया। इस दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी उपस्थित रहे।
शिवसेना के 12 मंत्रियों में 5 कैबिनेट और 7 राज्यमंत्री शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य के 42 निगम और बोर्ड में भी शिवसेना को 12 पद दिए जाएंगे।
यह पद राज्यमंत्री दर्जे का होगा। इसके साथ ही केंद्र में भी शिवसेना के एक सांसद को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है, जिससे दिल्ली में भी शिवसेना का कद बढ़ जाएगा।
पहले फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को होना था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री ए. आर. अंतुले के निधन के बाद घोषित तीन दिन के राजकीय शोक के कारण अब शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।