फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   LIVE: Devendra Fadanvis Swearing In Ceremony - Uddhav Thackrey to Attend the Ceremony

उद्धव की मौजूदगी में देवेंद्र ने ली शपथ

Sat, 01 Nov 2014 07:46 AM IST
Updated Sat, 01 Nov 2014 07:46 AM IST
विज्ञापन
LIVE: Devendra Fadanvis Swearing In Ceremony - Uddhav Thackrey to Attend the Ceremony

देवेंद्र फडनवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। फडनवीस के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए और बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए।

विज्ञापन


इस समारोह में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी शामिल होने पहुंचे। उनको समारोह में बुलाने और मनाने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने उन्हें फोन किया और बात की।
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने उद्धव ठाकरे को समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। जिसके बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे समारोह में शामिल होने पहुंचे।

महाराष्ट्र में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में वानखेडे स्टेडियम को खास अंदाज में सजाया गया। इसमें उद्योग जगत, खेल और बॉलीवुड से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मंत्रियों ने ली शपथ

LIVE: Devendra Fadanvis Swearing In Ceremony - Uddhav Thackrey to Attend the Ceremony

फडनवीस के मुख्यमंत्री पद की शपथ के साथ ही उनकी सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। इसमें बीजेपी कोटे के ही मंत्रियों को शामिल किया गया है। फडनवीस के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में फिलहाल 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

मंत्री पद की शपथ लेने वालों में कैबिनेट मंत्री के तौर पर विनोद तावडे, एकनाथ खडसे, मुनगंटिवार, पंकजा मुंडे को शपथ दिलाई गई। इनके साथ-साथ चंद्रकांत पाटिल, प्रकाश मेहता और विष्णु सावरा को भी शपथ दिलाई गई।

इनके अलावा 1995 में शिवसेना बीजेपी सरकार में राज्य मंत्री रहे दिलीप कांबले को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। कांबले को राज्य मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई है। वो पुणे कैंट से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।

विद्या ठाकुर को भी मंत्रीमंडल में जगह मिली है। विद्या बीएमसी की डिप्टी मेयर रह चुकी है। इसके साथ ही मुंबई के गोरेगांव सीट से विधायक चुनी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed