फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   facts about saudi arab king shah abdullah

ओबामा को भी 'सोने' का गिफ्ट दे चुके हैं सऊदी KING

Sun, 25 Jan 2015 08:35 AM IST
Updated Sun, 25 Jan 2015 08:35 AM IST
विज्ञापन
facts about saudi arab king shah abdullah

सऊदी अरब किंग शाह अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज की गुरुवार को मौत हो जाने के बाद उनके भाई सलमान ने गद्दी संभाल ली है। शाह अब्दुल्ला कुछ दिनों से निमोनिया से पीड़ित थे, जिसकी वह से उन्हें 31 दिसबंर को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर गुरुवार रात 1 बजे के करीब उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सऊदी अरब किंग शाह अब्दुल्ला की मेहमान नवाजी भी काफी शाही थी। अपने मेहमान को गिफ्ट देना उनकी परंपरा का एक हिस्सा था, जिसके चलते वे अमेरिका के प्रेसिडेंट बराक ओबामा को भी गिफ्ट दे चुके हैं।
विज्ञापन


ओबामा को भी दे चुके हैं गिफ्ट

सऊदी अरब किंग शाह अब्दुल्ला ने अमेरिका के प्रेसिडेंट बराक ओबामा को भी सोने से बना एक गिफ्ट दिया था। शाह अब्दुल्ला ने ओबामा को करीब 16,500 डॉलर की एक गोल्ड प्लेटेड घड़ी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह अब्दुल्ला ने बराक ओबामा को 2484 डॉलर के चॉकलेट, एक 50 इंच का कांसे से बना चीता, 12 बोतल पिस्को (एक किस्म की शराब), पेरू की नेशनल शराब और ओबामा की तस्वीर वाली 20 सफेद बेसबॉल कैप समेत कई गिफ्ट दिए हैं।

हिलेरी क्लिंटन को 5 लाख डॉलर के गिफ्ट

facts about saudi arab king shah abdullah

इतना ही नहीं, अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को भी इन्होंने बहुत सारे गिफ्ट दिए थे, इनमें नेकलेस, ब्रसलेट, कान की बाली और अंगूठी दी थी। इनकी कुल कीमत करीब 5,00,000 डॉलर थी।

घोड़ों से था खास प्रेम

सऊदी अरब किंग का एक खास शौक था घुड़सवारी करना। उनके पास एक बहुत बड़ा अस्तबल भी था और उन्हें अरबी घोड़ों की ब्रीडिंग का शौक था।

बेटी को दिया था गोल्डन टॉयलेट

facts about saudi arab king shah abdullah

सऊदी अरब के किंग अब्दुल्ला को उनके राजसी ठाठ से लिए जाना जाता है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक अब्दुल्ला ने अपनी बेटी की शादी में सोने का टॉयलेट गिफ्ट किया था। इसमें नल भी सोने का बना हुआ था और इसके बाहर 'सोने का टॉयलेट' लिखा हुआ था।

180 करोड़ की रॉयल वेडिंग

इतना ही नहीं, उसे सोने की पोशाक भी गिफ्ट की गई थी। अब आप सोचेंगे कि इसमें कुल खर्च कितना आया होगा। आपको बता दें कि इस रॉयल वेडिंग में 180 करोड़ रुपए से भी अधिक का खर्चा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed