फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Facebook said debate important on Net Nutraliti in India

भारत में नेट न्यूट्रैलिटी पर बहस है जरूरी: फेसबुक

Wed, 30 Sep 2015 09:11 AM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
Facebook said debate important on Net Nutraliti in India

सोशल मीडिया की बड़ी कंपनियों में शामिल फेसबुक ने कहा है कि भारत में नेट न्यूट्रैलिटी पर बहस होना जरूरी है क्योंकि यह एक ऐसा देश है जहां की जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा ‘अनकनेक्टेड’ है, यानी इंटरनेट से जुड़ा हुआ नहीं है।

विज्ञापन


भले ही फेसबुक ने यह कहते हुए रक्षात्मक कदम उठाया कि वह उपभोक्ताओं को मूलभूत इंटरनेट सेवा मुफ्त में उपलब्ध कराने की शुरुआत कर रही है लेकिन इंटरनेट डॉट ओआरजी के जरिये नेट न्यूट्रैलिटी के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में इस अमेरिकी कंपनी की काफी आलोचना हुई थी। भारत में इंटरनेट डॉट ओआरजी से जुड़े उपभोक्ताओं की संख्या आठ लाख है।

विज्ञापन

इंटरनेट की पहुंच बढ़ाने नए मॉडल की मिले अनुमति

Facebook said debate important on Net Nutraliti in India

फेसबुक के मुखिया मार्क जकरबर्ग ने कहा कि नियामकीय ढांचे को उपभोक्ताओं के लिए नेट न्यूट्रैलिटी को सुरक्षित करने की जरूरत है। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करना आवश्यक है कि कंपनियों को इंटरनेट की पहुंच बढ़ाने के लिए नये मॉडल अपनाने की अनुमति दी जाए।

जकरबर्ग ने कहा, ‘भारत में इस समय सबसे बड़ा संघर्ष यही है कि आप इन दोनों चीजों के बीच संतुलन कैसे बना सकते हैं। बहस का यह मुद्दा महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत विश्व का एक ऐसा देश है जहां के सबसे अधिक लोग इंटरनेट से नहीं जुड़ पाए हैं।’

भारत में इंटरनेट डॉट ओआरजी ने रिलायंस कम्युनिकेशन के साथ गठजोड़ किया हुआ है और बिना डेटा चार्ज के यह उपभोक्ताओं को 30 वेबसाइट देखने की सुविधा देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed