फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Facebook's help gratitude sent Zuckerberg thank you

फेसबुक की मदद का आभार, जुकरबर्ग को भेजा 'शुक्रिया'

Wed, 02 Dec 2015 08:10 AM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 08:10 AM IST
विज्ञापन
Facebook's help gratitude sent Zuckerberg thank you

मार्क जुकरबर्ग की ग्लोबल टीम ने मंगलवार सुबह फतेहाबाद रोड स्थित शीरोज हैंगआउट कैफे में एसिड अटैक फाइटर महिलाओं से मुलाकात की।

विज्ञापन


स्टाप एसिड अटैक अभियान के सदस्यों ने जुकरबर्ग के लिए एक स्मृति चिह्न टीम को दिया। इसमें फेसबुक को तमाम सामाजिक अभियानों में मदद देने के लिए शुक्रिया लिखा है।

बता दें, कैफे की स्थापना ही फेसबुक दोस्तों से प्राप्त दान की मदद से हुई। ग्लोबल टीम में शामिल फेसबुक इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर कीर्थिगा रेड्डी कैफे में काम कर रहीं शीरोज की सदस्यों की कहानी सुनकर भावुक हो गईं।
विज्ञापन

जुकरबर्ग के लिए दिया स्मृति चिह्न

Facebook's help gratitude sent Zuckerberg thank you

एसिड अटैक पीड़ित आगरा की नीतू और गीता की बहादुरी को फेसबुक टीम ने सलाम किया।

नीतू ने टीम को ‘बेटे का सम्मान है लेकिन बेटी का कोई मान नहीं’ सुनाया। कीर्थिगा ने कहा कि ये जानकर खुशी हुई कि फेसबुक सामाजिक अभियानों में मदद कर पा रहा है। कहा, वह टीम के अन्य सदस्यों को मैसेज भेजकर सभी से शीरोज और उसके अभियानों में शामिल होने की अपील करेंगी।

स्टाप एसिड अटैक के आलोक दीक्षित ने बताया कि शीरोज हैंगआउट को सोशल मीडिया खासकर फेसबुक पर अलग पहचान मिली है। सात लाख लोगों ने फेसबुक पर इसे लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed