FB ने अश्लील बता हटाया प्रेरणा का 'बोल्ड कमेंट'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक ने दिल्ली की प्रेरणा की वो पोस्ट हटा दी है जिसमे उन्होंने रोशन कुमार नाम के शख्स को उसके अश्लील सवाल के जवाब में स्क्रीन शॉट लेकर पोस्ट किया था।
प्रेरणा के इस पोस्ट को फेसबुक पर 7000 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया था। फेसबुक ने इसे कम्युनिटी गाइडलाइंस का हवाला देते हुए सोमवार शाम प्रेरणा के वाल से ये पोस्ट हटा दी।
फेसबुक ने न्यूडिटी का हवाला देते हुए भी कहा है कि ये नियमों का उल्लंघन है। वहीं फेसबुक की इस कार्रावाई से प्रेरणा आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा है कि ' उनकी पोस्ट हटा दी गई है, लेकिन वो ये पोस्ट दोबारा करेंगी।'
(फोटो में उनका स्टेटस)
फेसबुक के फैसले से हतप्रभ हैं प्रेरणा
प्रेरणा का कहना है कि 'ये फेसबुक को देखना चाहिए कि उसके कम्युनिटी स्टैंडर्ड के तहत कैसा कंटेंट हटाया जा रहा है'। उन्होंने कहा कि 'उसमें एक शब्द को छोड़कर कुछ भी ऐसा नहीं था जिसे अश्लील माना जाए, नग्नता तो उसमें थी ही नहीं'।
इस मामले में प्रेरणा ने पुलिस के पास आरोपी की शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर साइबर अपराध कानून और आईपीसी की धाराओं के तहत जाँच शुरू कर दी है।
प्रेरणा का कहना है कि राकेश कुमार नाम के जिस शख्स ने उन्हें मैसेज भेजा था वो उनकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल था, लेकिन वो उसे निजी तौर पर नहीं जानतीं थी।
जवाब का स्क्रीनशॉट किया था पोस्ट
बताते चलें कि दिल्ली विश्वविद्यालय की 21 साल की छात्रा प्रेरणा प्रथम सिंह को फेसबुक मैसेज बॉक्स में एक शख्स ने अश्लील संदेश भेजा था, जिसके जवाब में उन्होंने भी उसे रिप्लाई दिया था।
प्रेरणा ने उस मैसेज के रिप्लाई का स्क्रीन शॉट लेकर उसे अपनी वॉल पर पोस्ट किया थास जिसके बाद रोशन कुमार ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा कि कोई अपने फेसबुक वॉल को दुरुपयोग कर रहा है और उसने मैसेज के लिए माफी भी मांगी थी।
रोशन कुमार नाम के इस शख्स ने अपने पहले संदेश में 'हैलो सेक्सी' लिखा था और दूसरे संदेश में बहुत ही अश्लील सवाल भी पूंछा था।