विरोध के बाद फेसबुक हटाएगा एक ऑप्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने अपने एक फीचर से एक ऑप्शन हटाने का फैसला किया है। इस फीचर में 'फैट' ऑप्शन का विरोध लोगों ने ऑनलाइन ही शुरू कर दिया था। चेंज डॉट ओआरजी पर 17,000 लोगों ने इसका विरोध किया था।
गार्जियन डॉट कॉम के मुताबिक विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि फैट(मोटा) होना किसी की फीलिंग का पार्ट नहीं हो सकता है। ऐसा ऑप्शन देना मोटे लोगों के साथ दुर्व्यवहार जैसा है।
इस फीचर का विरोध करने वालों का कहना है कि मोटापा किसी तरह की फीलिंग नहीं हैं। किसी का मोटा होना उसकी जिदंगी का अंग है। सभी तरह के शरीर वालों को सम्मान पाने का पूरा अधिकार है।
फेसबुक ने जारी किया बयान
इसके विरोध के बाद फेसबुक ने विरोध करने वालों से संपर्क साध कर बताया कि उन्होंने फैट ऑप्शन को हटा दिया गया है। अब उसकी जगह पर फीलिंग स्टफ्ड का ऑप्शन दिया गया है।
फेसबुक ने अपनी तरह से बयान जारी करते हुए कहा कि फीलिंग फैट ऑप्शन को हटाया जा रहा है। इस ऑप्शन से लोगों में गलत संदेश गया। ऐसा लगा कि जो लोग मोटापे से परेशान है उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। इसलिए हम लोग फेसबुक से फीलिंग फैट का ऑप्शन लिस्ट से हटा रहे हैं।
फेसबुक की तरफ से यह बयान जारी होने के बाद इसका विरोध करने वाली वेनगारटेन ने अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया कि यह बहुत ही सुखद है कि फेसबुक अपने फीलिंग फैट इमोजी को हटा रहा है। यह संदेश दिखाता है कि सामूहिक रूप से लड़ाई लड़ने से जीत मिलती है।