भारत में 'फ्री बेसिक' फेल होने पर कीर्तिगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा
फ्री बेसिक्स प्रोग्राम के विवाद पर विराम लगाने के एक दिन बाद ही फेसबुक की भारत प्रमुख किर्तीगा रेड्डी ने इस्तीफा दे दिया है। रेड्डी अब वापस फेसबुक के अमेरिका स्थित मुख्यालय में पद संभालेंगी।
रेड्डी के साथ ही इमर्जिंग मार्केट के मैनेजिंग डायरेक्टर विलियम एस्टन और एशिया प्रशांत के वीपी डैन नियरे ने भी अमेरिका में फेसबुक के मुख्यालय में लौटने का फैसला किया है।
रेड्डी ने कहा कि उन्होंने भारत में अपने उत्तराधिकारी को चुनने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
नए उत्ताधिकारी की तलाश
ट्राई द्वारा ग्राहकों से मनमाने ढंग से भेदभावपूर्ण शुल्क वसूले जाने पर पाबंदी लगाए जाने के बाद फेसबुक ने बृहस्पतिवार को ही भारत में फ्री बेसिक्स को बंद कर दिया था।
रेड्डी ने कहा कि यह तो कारोबार में होता ही रहता है, जो अगले 6 से 12 महीनों तक चलेगा। भारत में फ्री बेसिक्स रिलायंस कम्यूनिकेशंस की भागीदारी से चलाए जाने की योजना थी।
गौरतलब है कि फेसबुक इसके लिए बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान चला रहा था लेकिन वह भारत सरकार को मनाने में नाकाम रहा।