{"_id":"965d1d6c-b0ca-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"facebook-baby-sale-nrhc-seeks-report-from-child-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे फेसबुक के जरिये 3 बार बेच दिया बच्चा? ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कैसे फेसबुक के जरिये 3 बार बेच दिया बच्चा?
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 29 Apr 2013 06:28 PM IST
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिये नवजात को बेचे जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) हरकत में आया है।
विज्ञापन
आयोग ने मीडिया रिपोर्टों के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और लुधियाना व दिल्ली के पुलिस आयुक्तों से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है।
आयोग ने रिपोर्ट देने के लिए इन्हें चार हफ्ते का वक्त दिया है।
आयोग द्वारा जारी बयान में मीडिया में छपी उन रिपोर्टों का भी हवाला दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि तीन अप्रैल को लुधियाना में जन्मे इस मासूम को महज दस दिनों के भीतर तीन बार बेचा गया।
विज्ञापन
पहली बार दस अप्रैल को मासूम के नाना ने ही उसे अस्पताल के स्टॉफ की मदद से चुराया और 45 हजार रुपये में बेच दिया।
बाद में उस नवजात को एक अस्पताल के लैब असिस्टेंट को तीन लाख रुपये में बेचा गया और आखिर में दिल्ली के एक कारोबारी ने फेसबुक के जरिये इस शिशु को आठ लाख रुपये में खरीदा। मगर आखिरी डील होने के पहले ही बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन
आयोग ने इन मीडिया रिपोर्टों की जांच पड़ताल करने के बाद सही पाए जाने पर यह कदम उठाया है। उसके मुताबिक यह नवजात के मानवाधिकार हनन का गंभीर मामला है।
मामले में मासूम के नाना फिरोज खान, उसके सहयोगी इरफान, नर्स सुनीता और अस्पताल के एक और कर्मचारी को गिरफ्तार किया जा चुका है।