मक्का हादसे पर खुशी जताने वाले बीजेपी नेता गए जेल
मदुरुई के रहने वाले वेलमुरुगन यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने अपने पोस्ट में लिखा कि उनको अगर उस वक्त और ज्यादा खुशी होती अगर मक्का की दुर्घटना में मारे गए लोगों में उनके पड़ोसी भी शामिल होते।
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक रामानाथपुरम जिले के अजमेर अली ने उनके खिलाफ शिकायत की जिसके बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
न्यायिक हिरासत में भेजा
इस घटना के बाद उनके विवादित पोस्ट को हटा दिया गया लेकिन उनके फेसबुक एकाउंट से पता चला की वह मुस्लिमों के खिलाफ लगातार विवादित पोस्ट करते रहते थे। पुलिस के मुताबिक वेलमुरुगन ने आईटी में स्नातक की डिग्री हासिल की और बाद में तिरुमंगलम में एक कम्प्यूटर सेंटर चलाने लगे।
इसी साल दो मार्च को उन्हें बीजेपी के कार्यकारिणी समिति में नियुक्त किया गया था। फिलहाल इस मामले के बाद उनपर आईपीसी की धारा 153 ए, 295 ए, 505 (1)सी और 505 (2) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।