फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Explosion from explosives in Madhya Pradesh

एमपी: विस्फोटकों में धमाका, 82 लोगों की जान गई

Sun, 13 Sep 2015 07:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Sep 2015 07:45 AM IST
विज्ञापन
Explosion from explosives in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद कस्बे में विस्फोटक की दुकान में हुए धमाके में 82 लोगों की मौत हो गई जबकि झाबुआ के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने पुष्टि की है कि 150 लोग घायल हु्ए हैं।

विज्ञापन


विस्फोट करीब सुबह 8.30 बजे हुआ। उस समय कस्बे का बाजार खुल चुका था और रेस्टोरेंटों पर भी काफी भीड़ थी। विस्फोटक बेचने वाली दुकान से शुरू हुए धमाके पास के रेस्टोरेंट और होटल तक पहुंच गए।
विज्ञापन


दुकान में जिलेटिन की छड़ें और दूसरे विस्फोटक काफी मात्रा में रखे हुए थे। सबसे पहले इन विस्फोटकों में धमाका हुआ और फिर पास के रेस्टोरेंट में रखे सिलेंडर में भी धमाके होते गए। धमाके में पास की एक दो मंजिला होटल भी ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय रेस्टोरेंट में काफी भीड़ थी। धमाका इतना जोरदार था कि रेस्टोरेंट की दीवार पूरी तरह गिर गई और क्षत-विक्षत शव इधर उधर बिखर गए।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर

Explosion from explosives in Madhya Pradesh

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन चौकस हो गया और वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। झाबुआ के एसपी और इंदौर रेंज के आईजी की भी मौके पर पहुंचने की खबर है।

घायलों को झाबुआ और रतलाम के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विस्फोटकों में धमाके की वजह क्या रही, अभी इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।

सुबह सुबह चाय नास्ते का समय होने के चलते रेस्टोरेंट पर काफी भीड़ थी और ज्यादा लोग इस विस्फोट की चपेट में आ गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

सहायता राशि की घोषणा

Explosion from explosives in Madhya Pradesh

वहीं हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर के अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि झाबुआ के पेटलाव में हुई त्रासदी हृदय विदारक है।





पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना, है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा है कि मृतको के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और गंभीर रुप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।




मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हादसे को लेकर मीटिंग भी बुलाई है। राज्य के गृहमंत्री बाबू लाल गौर ने कहा कि ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं

पीएम ने भी व्यक्त की संवेदना

Explosion from explosives in Madhya Pradesh

झाबुआ ब्लास्ट के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट में इतने लोगों की मौत हो जाना बेहद दुःखद है।

उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाए उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनो को इस ब्लास्ट में खो दिया।

झाबुआ के इस हादसे का वीडियो आप यहां देख सकते हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed