फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   experts opinion on narendra modi's government budget rk gupta

'आईआईटी, एम्स में पढ़ाने के लिए अध्यापक कहां से आएंगे?'

Sat, 28 Feb 2015 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Feb 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
experts opinion on narendra modi's government budget rk gupta

मोदी सरकार के पहले बजट में 80 हजार प्राइमरी स्कूल खोलने और 75 हजार जूनियर हाईस्कूल को अपग्रेड करने की बात की गई है, लेकिन इन स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षक कहां से आएंगे? वित्तमंत्री अरुण जेटली के पहले पूर्ण बजट पर ये प्रतिक्रिया शिक्षाविद प्रोफेसर आरेक गुप्ता ने दी है।

विज्ञापन


अमर उजाला डॉट कॉम से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि बजट में एक आईआईटी और पांच एम्स खोलने की बात की गई है। लेकिन जो सामान्य कॉलेज हैं, उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पारंपरिक कोर्सों के लिए पैसा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईआईटी और एम्स खोलने के फैसला अच्छा है, लेकिन इनसे निकले लोग प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में तो पढ़ाएंगे नहीं। आईआईटी और एम्स से निकलने के बाद व्यक्ति कॉर्पोरेट सेक्टर में ही जाएगा, हालांकि वहां नौकरियां होंगी तो ही उसे भी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरके गुप्ता ने कहा कि आईआईटी और एम्स खुलने में लंबा वक्त भी लगेगा और इसका फायदा मौजूदा विद्यार्थियों को नहीं मिल पाएगा। मौजूदा विद्यार्थी उसी कॉलेज में एडमिशन ले पाएंगे, जो इस समय हैं। जबकि बजट में उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

आरके गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के पहले बजट में स्किल डेवलपमेंट में भी कोई व्यवस्था नहीं दिख रही है।

पूरी बातचीत का वीडियो देंखें-



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed