फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   experts opinion on narendra modi's government budget

'मोदी सरकार के बजट से मीडिल क्लास को नहीं होगी राहत'

Sat, 28 Feb 2015 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Feb 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
experts opinion on narendra modi's government budget

मोदी सरकार का पहला बजट मध्य वर्ग के लिए राहत भरा नहीं है। ये कहना है कि चार्टर्ड एकाउंटेंट उमेश गोयल का।

विज्ञापन


अमर उजाला डॉट कॉम से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सेवाकर मे जो वृद्घि की है, उससे टेलीफोन का बिल महंगा हो जाएगा, होटल, रेस्टोरेंट में खाना महंगा हो जाएगा। अन्य सेवाएं भी महंगी हो जाएगी। हालांकि उत्पाद शुक्ल 6 फीसदी करने के बाद जूते-चप्पल जरूर सस्ते होंगे। फिर भी मिडिल क्लास को राहत नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि मध्यवर्ग के जेब से पैसा हर हाल में निकलेगा ही।

गौरतलब है कि वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अपने पहले पूर्ण बजट में सेवाकर को 12.6 फीसदी बढ़ाकर 14 फीसदी कर दिया है। हालांकि उन्होंने एक हजार रुपए के ज्यादा के चमड़े के जूते और चप्पलों पर पर उत्पाद शुक्ल घटाकर 6 फीसदी कर दिया है, जिसके बाद इनकी कीमत होने के आसार हैं।
विज्ञापन


इससे पहले चमड़े के जूते और चप्पलों पर उत्पाद शुल्क 12 फीसदी था।

उमेश गोयल ने बताया कि बजट में केवल यात्रा भत्ता बढ़ाकर ही मध्यवर्ग को राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री ने करों में राहत नहीं दी है, लेकिन पेंशन फंड, 80C और सुकन्या योजना के ब्याज पर कर में छूट दी है, हालांकि यह छूट मध्यवर्ग के जेब में नहीं आएगी, बल्कि वह जमा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेश गोयल ने कहा कि मोदी सरकार के बजट में सीनियर सिटिजन और वेरी सीनियर सिटिजन को मेडिकल के लिए लाभ दिया है।

पूरी बातचीत सुनें-


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed