फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   expensive city of the world

आज भी यही है दुनिया का सबसे महंगा शहर

Tue, 03 Mar 2015 12:18 PM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:18 PM IST
विज्ञापन
expensive city of the world

विश्व के सबसे मंहगे शहरों में से एक सिंगापुर आज भी अव्वल नंबर पर बना हुआ है। इकॉनॉमिस्ट पत्रिका के इकॉनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के एक ताजा सर्वे में ऐसा कहा गया है।

विज्ञापन


सबसे मंहगे शहरों में सिंगापुर के बाद पेरिस, ओस्लो, ज़्यूरिख और सिडनी का नाम आता है। कराची सस्ते शहरों में सबसे आगे है, जबकि भारतीय शहरों बंगलौर, मुंबई और चेन्नई को भी सस्ता माना गया है।

विज्ञापन

भारत के सस्ते शहर

expensive city of the world

न्यूयॉर्क है आधार इकॉनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट(ईआईयू) के इस सर्वे में न्यूयॉर्क को आधार बनाते हुए 133 शहरों का सर्वेक्षण किया गया और इसमें 160 सर्विसिज और उत्पादों की कीमत को ध्यान में रखा गया है।

इसके मुताबिक मंहगे शहरों की सूची में पहले पांच शहरों का ना बदलना हैरान करने वाला है, खासतौर पर जबकि तेल की कीमतें दुनिया भर में गिरी हैं और बाजार डिफ्लेशन का दबाव झेल रहे हैं। दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में कराची का नाम सबसे ऊपर है जबकि तीन भारतीय शहरों बंगलौर, मुंबई और चेन्नई का नाम भी सस्ते शहरों की सूची में है।

ईआईयू के मुताबिक एशिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक व्यवस्था भारत में कम मजदूरी और कुछ बुनियादी चीज़ों पर आर्थिक सहायता के चलते इन शहरों का नाम सस्ते शहरों में शामिल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed