फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   exit polls on loksabha elections 2014

एग्जिट पोल का खुलासा, देश भर में एनडीए को बंपर सीटें

Tue, 13 May 2014 01:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 May 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
exit polls on loksabha elections 2014

लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण का मतदान खत्म होते हुए टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल शुरू हो गए, जिनमें इस बात का अंदाजा लगाया गया है कि 16 मई को किस राजनीतिक दल को कितनी सीटें मिलेंगी। हालांकि, पोल की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इनमें दिलचस्पी बरकरार है।

विज्ञापन


यूपी में भाजपा को सबसे ज्यादा सीट मिलने की संभावना जताई गई है, जहां कुल 80 सीट है। यह सभी राजनीतिक दलों के लिए बेहद अहम है।

एबीपी-नील्सन ने अपने एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में भाजपा को 46, कांग्रेस 8, बसपा को 13 और सपा को 12 सीटें दी हैं।

आज तक-सिसेरो के सर्वे में एनडीए अव्‍व्ल

exit polls on loksabha elections 2014

अगर देश की स्थिति की बात की जाए, तो आज तक-सिसेरो के सर्वे में एनडीए के पक्ष में बात जाती दिख रही है।


इस एग्जिट पोल की मानें, तो कांग्रेसनीत यूपीए के इस बार 110-120 ‌सीटों पर सिमटने की संभावना लग रही है

पोल में भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन एनडीए को 261 से 283 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अन्य के खाते में 150-162 सीट जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहता है इंडिया टीवी-सी वोटर पोल?

exit polls on loksabha elections 2014

भाजपा उम्मीद कर रही थी है कि वो अपने पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की कथि‌त लहर पर सवार होकर इस बार सत्ता के गलियारों तक पहुंचने में कामयाब रहेगी।

जाहिर है, ऐसा करने के लिए उसे जादुई आंकड़ा छूना होगा, जो आसान कतई नहीं है। कांग्रेस भले कमजोर दिखे, लेकिन क्षेत्रीय दलों की अहमियत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

लेकिन इंडिया टीवी-सी वोटर की सर्वे की मानें, तो एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ 289 सीटों तक पहुंच जाएगी, जबकि यूपीए इस बार 101 सीट पर सिमट सकता है। अन्य को 148 और आम आदमी पार्टी को 5 सीट दी गई है। इस सर्वे में यूपी में भाजपा को 54, बसपा को 8, सपा को 11 और अन्य को 7 सीट दी गई हैं।

विज्ञापन

दिल्ली में केजरीवाल का क्या होगा?

exit polls on loksabha elections 2014

इन चुनावों में उत्तर प्रदेश के अलावा राजधानी पर भी सबकी निगाह थी। जाहिर है, दिलचस्पी का स्तर बढ़ाने का सबसे ज्यादा श्रेय आम आदमी पार्टी को जाता है।

इसकी वजह यह है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में धमाका कर दिया था। उनसे इस बार भी काफी उम्मीद थी। कम से कम दिल्ली में केजरीवाल पर खास निगाह रही।

आज तक-सिसेरो के एग्जिट पोल पर यकीन करें, तो केजरीवाल का दिल टूट सकता है। इस पोल के मुताबिक दिल्ली में भाजपा के हिस्से छह सीटें आ सकती हैं। आम आदमी पार्टी को केवल एक सीट मिलने की उम्मीद है।

जानिए महाराष्ट्र और बिहार में कौन मारेगा मोर्चा

exit polls on loksabha elections 2014

एबीपी-नीलसन सर्वे के मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी (21) और शिवसेना (11) के गठजोड़ को 32 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 9 और एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेसी) 6 सीटें मिल सकती हैं।

पहली बार चुनावी ताल ठोंक रही आम आदमी पार्टी का खाता खुल सकता है। आप को महाराष्ट्र में 1 सीट मिल सकती है।

इसके साथ ही बिहार में भाजपा को 40 में से 19 और एलजीपी को 2 सीटें मिल सकती हैं। बिहार में लालू यादव की आरजेडी बड़ी खिलाड़ी बनकर उभर रही है। बिहार में आरजेडी को 10 और कांग्रेस को 4 सीटें मिल सकती हैं।

बिहार में सबसे ज्यादा नुकसान नीतीश कुमार की जेडीयू को होता दिखाई देता पड़ रहा है। जेडीयू को सिर्फ 5 सीटें मिल सकती हैं।

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में बजेगा भाजपा का डंका

exit polls on loksabha elections 2014

इंड‌िया डुडे ग्रुप और सिसेरो पोल के मुताब‌िक मध्यप्रदेश में भाजपा का डंका बजेगा। मध्यप्रदेश में 29 में से भाजपा 23 से 27 सीटें जीत सकती है। उधर कांग्रेस सिर्फ 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ में भी भाजपा अपना परचम फहरा सकती है। छत्तीसगढ़ में भाजपा को 9 से 11 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं कांग्रेस 0 से 2 सीटें मिल सकती है। छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटें हैं।

अभी तक के सर्वे और एग्ज‌िट पोल के मुताबिक कांग्रेस के लिए ये दोनों ही राज्य बड़ा झटका साबित होंगे।

राजनीतिक दलों के अपने-अपने दावे

exit polls on loksabha elections 2014

इससे पहले सोमवार को आखिरी चरण का मतदान संपन्न हो गया। चार दिन में पता लग जाएगा कि भाजपा, कांग्रेस और दूसरे मुख्य राजनीतिक दलों के हिस्से क्या आता है।

कांग्रेस का दावा है कि वो एक बार फिर पर्याप्त संख्याबल जुटा लेगी और यूपीए तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रहेगा। दूसरी ओर दस साल से विपक्ष की कुर्सी तक सिमटी भाजपा इस बार एनडीएनीत सरकार बनाने का दावा ठोक रही है।

साथ ही आम आदमी पार्टी जैसे नए खिलाड़ी भी मैदान हैं और अरविंद केजरीवाल 100 सीट का दावा कर चुके हैं। इसके अलावा सपा, बसपा, आरजेडी, जेडीयू, एआईडीएमके, डीएमके और वाम दलों की किस्मत पर भी दांव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed